फिल्म प्रमोशन्स के दौरान मुंबई मेट्रो में वरूण धवन और कियारा आडवाणी ने खाया खाना, यूजर्स ने जतायी नाराजगी

बॉलीवुड फिल्म प्रमोशन्स के दौरान मुंबई मेट्रो में वरूण धवन और कियारा आडवाणी ने खाया खाना, यूजर्स ने जतायी नाराजगी

डिजिटल डेस्क,मुंबई। कियारा आडवाणी और वरूण धवन अपनी आने वाली फिल्म जुग जुग जियो के प्रमोशन्स में लगे हुए है। सोशल मीडिया पर इन दिनो दोनो का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा हैं जिसमें दोनो मेट्रो में खाना खाते नजर आ रहे हैं। मेट्रो में खाने की मनाही रहती हैं। वरूण और कियारा का यह वीडियो खूब वायरल हो है जिसके कारण दोनो को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगो ने मुंबई मेट्रो पर भी सवाल उठा दिए हैं।

यूजर्स दे रहे रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। आपको बता दे कि मुंबई मेट्रो मे खाना खाने की परमिशन नही रहती हैं और वीडियो में वरूण और कियारा मेट्रो में खाते नजर आ रहे थे। यूजर्स कमेंट करके अपने रिएक्शन दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। कई यूजर्स ने स्टार्स पर जुर्माना लगाने की बात कही, तो कई यूजर्स ने मुंबई मेट्रो को टेग कर वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर निशाना बनाया। 

मुंबई मेट्रो पर उठाये सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद लोगो ने मुंबई मेट्रो पर भी सवाल उठाये।  वरूण और कियारा को लोगो ने मुंबई मेट्रो में वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर गुस्सा जताया और दोनो पर जल्द से जल्द जुर्माना लगाने को कहा । दोनो अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन्स के लिए मुंबई मेट्रो में सफर कर रहे थे। दोनो स्टार्स जल्द ही डायरेक्टर राज मेहता की फिल्म जुग जुग जियो में नजर आने वाले हैं। जुग जुग जियो 24 जून को सिनेमाघरो में दस्तक देने को तैयार हैं । फिल्म में मनीष पॉल, प्राजक्ता कोहली, अन‍िल कपूर औरनीतू कपूर भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगें।

Created On :   15 Jun 2022 12:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story