Picture Inside: अनुष्का के लिए दर्जी बने वरुण धवन, ट्विटर पर शेयर की तस्वीर

Varun dhawan share a photo of his next film sui dhaaga on twitter
Picture Inside: अनुष्का के लिए दर्जी बने वरुण धवन, ट्विटर पर शेयर की तस्वीर
Picture Inside: अनुष्का के लिए दर्जी बने वरुण धवन, ट्विटर पर शेयर की तस्वीर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वरुण धवन ने अपनी फिल्म अक्टूबर की शूटिंग खत्म कर ली है। अब वे अपनी नई फिल्म "सुई धागा- मेड इन इंडिया" की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। वरुण ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो सिलाई मशीन पर काम करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, "हाथ पैर का मेल गुरु, "सुई धागा" का खेल शुरू. "सुई धागा". वाईआरएफ..2018 गांधी जयंती."

 

 

"सुई धागा- मेड इन इंडिया" आत्मनिर्भरता की एक कहानी है, जिसमें अनुष्का शर्मा भी प्रमुख भूमिका में हैं। वरुण फिल्म में एक उद्यमी के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में वे अनुष्का के लिए दर्जी बनेंगे। फिलहाल अनुष्का अपनी शादी इंज्वाय कर कर रहीं, हनीमून से लौटते ही वे कुछ दिनों के बाद ही फिल्म की तैयारियों में जुटेंगी। 

‘सुई धागा’ यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं। मनीष शर्मा ने इसकी पटकथा लिखी है। "सुई धागा- मेड इन इंडिया" अगले साल 2018 में गांधी जयंती पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 

वहीं दूसरे फोटो में सुई धागा से कपड़ों पर स्टिच लगाते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इसी महीने के शुरुआत में वरुण ने शूजित सरकार की आगामी फिल्म "अक्टूबर" की शूटिंग खत्म की है. जिसकी कहानी जूही चतुर्वेदी ने लिखी है।

अक्टूबर" में वरुण धवन के साथ नई एक्ट्रेस बनिता संधू दिखेंगी

अक्टूबर" में वरुण धवन के साथ नई नवेली एक्ट्रेस बनिता संधू नजर आएंगी। बनिता संधू इंग्लैंड के वेल्स शहर की रहने वाली हैं।  बन‍िता इससे पहले एक पॉपुलर टीवी विज्ञापन में भी दिखाई दी थीं। जिसे शूजित ने ही निर्देशित किया था। फिल्म को दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में शूट किया गया है। फिल्म के आखिरी शूट को मनाली में अंजाम दिया गया, पूरी फिल्म 38 दिन में शूट हो गई। यह फिल्म 13 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी। 

 

Created On :   13 Dec 2017 9:18 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story