दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

veteran actor vikram gokhale  died  at  the  age of  82
दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
निधन दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म इंड्स्ट्री के सीनियर एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया। तबियत खराब होने की वजह से विक्रम गोखले बीते 15 दिन  से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि वो किस बीमारी के शिकार थे इसका खुलासा नहीं हो सका। एक मराठी मीडिया हाउस के मुताबिक कुछ ही दिन पहले उनकी हालात में सुधार भी हुआ था। लेकिन फिर हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उनके जैसा दिग्गज कलाकार इस दुनिया को अलविदा कह कर चला गया। पुणे के वेकुंठपुर श्मशान घाट में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इन फिल्मों से किए जाएंगे याद

मराठी सिनेमा का ये अजीमोशान सितारा हिंदी फिल्मों में भी अपने नायाब अभिनय और दमदार संवाद अदायगी के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा। विक्रम गोखले को आप फिल्म हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या राय के सख्त पिता के रूप में देख सकते हैं। फिल्म भूल भुलैया में वो अक्षय कुमार के साथ मिलकर विज्ञान और अंधविश्वास  से भरा संसार रचते नजर आए। इसके अलावा वो अग्निपथ, मिशन मंगल, दे दना दन, हे राम, हिचकी जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रहे।

पुणे  में फिल्म अकादमी

विक्रम गोखले पिछले कई समय से अपने परिवार के साथ पुणे में ही रह  रहे थे। यहां वो अपनी पत्नी के साथ फिल्म अकादमी चला रहे थे। जहां एक्टिंग और डायरेक्शन के अलावा फिल्म निर्माण से जुड़ी तमाम विधाओं के गुर सिखाए जाते हैं। खुद गोखले का नाता फिल्मी परिवार से रहा है उनकी दादी, पिता और मां- तीनों फिल्मों  में अभिनय कर, नाम कमा चुके हैं।

Created On :   23 Nov 2022 6:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story