रणवीर सिंह का बच्चों के साथ मस्ती करता वीडियो हुआ वायरल, यहां देखें एक झलक

बॉलीवुड रणवीर सिंह का बच्चों के साथ मस्ती करता वीडियो हुआ वायरल, यहां देखें एक झलक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार इस शुक्रवार सिनेमाघरो में रिलीज हो गयी है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शको से मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। विपला फाउंडेशन ने बच्चो के लिए रणवीर की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जहा रणवीर सिंह हमेशा की तरह अपने अतरंगी लुक में पहुंचे थे। रणवीर ने विपला फाउंडेशन के बच्चो के साथ केक काटा और डांस भी किया। रणवीर का बच्चो के साथ मस्ती करता वीडियो बहुत जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस रणवीर सिंह के इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं। रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार हमारे देश के गंभीर मुद्दे को उठाने का काम करती है। फिल्म में रणवीर के साथ शालिनी पांडे, बोमन ईरानी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। यहां देखें वीडियो।

Created On :   16 May 2022 11:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story