इस बच्ची के डांस के कायल हुए विल स्मिथ, कहा- बच्ची ने अपनी जिंदगी ढूंढ ली है

इस बच्ची के डांस के कायल हुए विल स्मिथ, कहा- बच्ची ने अपनी जिंदगी ढूंढ ली है

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह वीडियो 6 साल की इवाना कैंपबेल का है, जिसने अपने खूबसूरत डांस से सभी का मन मोह लिया है। विल स्मिथ भी बच्ची के डांस के कायल हो गए हैं। स्मिथ ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि इस बच्ची ने जिंदगी ढूंढ ली है। 

इसके साथ ही उन्होंने लिखा। वह Paga A Bebida Da Bela” by DJ BBoy गाने पर डांस कर रही है। विल स्मिथ द्वारा यह वीडियो शेयर करने के बाद ही इस पर कई कमेंट आ रहे हैं। लोग इस बच्ची के डांस की तारीफ कर रहे हैं। 

बता दें इवाना कैंपबेल के पहले से इंस्टाग्राम पर 178,000 फॉलोअर थे, लेकिन विल स्मिथ द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद इवाना के फॉलोवर बढ़ गए हैं। 

Created On :   16 Jun 2019 7:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story