- कोलकाता अग्निकांड: MP सीएम शिवराज सिंह ने जताई संवेदना
- कोलकाता अग्निकांड: मरने वालों के परिजनों कोे दो-दो लाख के मुआवजे का पीएम मोदी ने किया ऐलान
- आज असम के CM सर्बानंद सोनोवाल माजुली विधानसभा से अपना नॉमिनेशन भरेंगे
- आज दिल्ली विधानसभा में 'आप' सरकार पेश करेगी बजट
- आज भारत-बांग्लादेश के बीच बने 'मैत्री सेतु' का उद्घाटन करेंगे PM मोदी
हमें जानवरों, पौधों की प्रजातियों के साथ दयालु होना चाहिए : अनुष्का शर्मा

हाईलाइट
- हमें जानवरों, पौधों की प्रजातियों के साथ दयालु होना चाहिए : अनुष्का शर्मा
मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री-निर्माता और पशु प्रेमी अनुष्का शर्मा ने सभी से जानवरों और पौधों की प्रजातियों के साथ अत्यंत दयालुता और समानता का व्यवहार करने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा, पृथ्वी के लिए मेरी इच्छा है कि काश हम पौधे और जानवरों की प्रजातियों को मानव प्रजाति के रूप में प्रकृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानें। हमें सभी जानवरों और पौधों की प्रजातियों के साथ दया और समानता का व्यवहार करना चाहिए।
जैसा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, ऐसे में एनएच 10 स्टार लोगों से जानवरों और पौधों के प्रति सहानुभूति रखने का अनुरोध कर रही हैं।
उन्होंने आगे कहा, काश, हम उन्हें अंत का साधन नहीं मानें, क्योंकि दिन के अंत में हम सब एक होते हैं। मैं एक क्लाइमेट वारियर हूं। क्या आप हैं?
अनुष्का, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की पहल क्लाइमेट वारियर का समर्थन करने के लिए आगे आई हैं, जो वन विश फॉर द अर्थ नामक एक अभियान के माध्यम से जलवायु के मुद्दों पर जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रही हैं।
अनुष्का के अलावा बिग बी और अक्षय कुमार ने भी अभिनेत्री के पहल का समर्थन किया।
बिग बी ने ट्वीट करते हुए जलवायु परिवर्तन के प्रति परिवार के सदस्यों और समुदायों को जागरूक करने का प्रण लिया।
वहीं अक्षय ने एक वीडियो साझा करते हुए जलवायु परिवर्तन के बारे में बात की।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।