कौन हैं हर हर शंभू सिंगर अभिलिप्सा पांडा, जिनका गाया गीत गा कर सुर्खियों में आई फरमानी नाज, कराटे में ब्लैक बेल्ट, 8 भाषा में गाना गाने की काबीलियत के अलावा और भी हैं अभिलिप्सा की खासियतें

कौन हैं हर हर शंभू सिंगर अभिलिप्सा पांडा, जिनका गाया गीत गा कर सुर्खियों में आई फरमानी नाज, कराटे में ब्लैक बेल्ट, 8 भाषा में गाना गाने की काबीलियत के अलावा और भी हैं अभिलिप्सा की खासियतें
हर हर शंभू सिंगर अभिलिप्सा पांडा कौन हैं हर हर शंभू सिंगर अभिलिप्सा पांडा, जिनका गाया गीत गा कर सुर्खियों में आई फरमानी नाज, कराटे में ब्लैक बेल्ट, 8 भाषा में गाना गाने की काबीलियत के अलावा और भी हैं अभिलिप्सा की खासियतें

 डिजिटल डेस्क भोपाल।  "हर हर शंभू" गाना गाकर सुर्खियों में आई फरमानी नाज को अलेमाओं ने  उनके द्वारा भजन गाए जाने को शरीयत के खिलाफ बताया है। तभी से इस  पर विवाद शुरू हो गया है। फरमानी नाज पर हो रहे विवाद का फायदा अब गाने  को मिल रहा है। इस गाने की पॉपुलैरिटी अब आसमान छूने लगी है वहीं इस गाने को गाने वाली ओरिजनल सिंगर के बारे में काफी सर्च किया जा रहा है। क्या आप जानते है कि जिस सिंगर ने सबसे पहले हर हर शंभू गाने को गाया उसका नाम अभिलिप्सा पांडा है। आइये जानते हैं उनके बारे में जो टैलेंट का खजाना है। 

संगीत की कला मिली विरासत में 

अभिप्लिसा पांडा ने अपने बारे में बताते हुए कहा कि संगीत और कला उनको विरासत में मिली है। उनके पैरेंट्स और ग्रैंड पैरेंट्स सभी का कला से जुड़ाव है। उन्होंने बताया कि उनके दादा जी वेस्टर्न ओडिशा के फेमस कलाकार भी रह चुके हैं। उनकी मां ओडिशी डांस और हिन्दुस्तानी क्लासिकल वोकल में  माहिर हैं। और उनके पिता भी कला से जुड़े हुए हैं। सिंगिंग के करियर के बारे में उन्होंने बताया कि उनके संगीत की शुरूआत नानी से हुई थी जो पहले उनको मंत्र गाना सिखाती थी। जब वह मंत्रों को सुरों में गाने लगीं तब उनके परिवार को पता चला कि उनमें थोड़ी बहुत कला है। और इस तरह से सिंगिंग की शुरूआत हुई। 

8 भाषाओं में गा सकती हैं गाना

अभिलिप्सा पांडा टैलेंट का खजाना है वह 8 अलग-अलग भाषाओं में गाना गा सकती हैं। म्यूजिक को वह अपनी जिंदगी में काफी अहम मानती हैं। वह म्यूजिक के बारे में कहती हैं कि जो बात वह सामने से नहीं कह पाती उसे म्यूजिक के जरिए कहने का प्रयास करती हैं। वह 4 साल की उम्र से ही संगीत सीख रही हैं। साल 2015 में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा उन्होंने एक इंस्टीट्यूट से ले रही हैं। 

कराटे में जीता गोल्ड मेडल

अभिलिप्सा पांडा, ओडिशा के क्योंझर डिस्ट्रिक्ट के बार्बिल शहर की रहने वाली है। सिंगिंग और डांसिंग के अलावा वह कराटे में भी रूचि रखती हैं। पांडा नेशनल लेवल कराटे में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। उनके पास ब्लैक बैल्ट है।  

क्या फिल्मों में देंगी अपनी आवाज? 

 बता दें उनके द्वारा गाया गया गाना हर हर शंभू 5 मार्च 2022 को यूट्यूब पर डाला गया था। लेकिन अब यह गाना ट्रेंड हो रहा है। अभिलिप्सा पांडा से जब इस बारे में पूछा गया कि अगर फिल्मों में इस गाने को रिकार्ड करने के ऑफर आएंगे तो क्या वह इसे रिकार्ड करेंगी?  इस सवाल के जबाव में पांडा ने कहा कि अगर उनको बड़े ऑफर आते हैं तो मना नहीं करेंगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि  डिपेंड करता है फ्यूचर में कैसे ऑफर मिलते हैं। 
 

Created On :   5 Aug 2022 1:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story