धाकड़ के प्रमोशन्स के दौरान कंगना ने क्यों नहीं दिया कोई कंट्रोवर्शियल बयान, क्या कंगना ने कंट्रोवर्सी से कर ली है तौबा!

धाकड़ के प्रमोशन्स के दौरान कंगना ने क्यों नहीं दिया कोई कंट्रोवर्शियल बयान, क्या कंगना ने कंट्रोवर्सी से कर ली है तौबा!
कंगना और कंट्रोवर्सी  धाकड़ के प्रमोशन्स के दौरान कंगना ने क्यों नहीं दिया कोई कंट्रोवर्शियल बयान, क्या कंगना ने कंट्रोवर्सी से कर ली है तौबा!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कंगना रनौत और कंट्रोवर्सी दोनो का बहुत गहरा रिश्ता है। कंगना अक्सर कंट्रोवर्सीस के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना के बयान आए दिन मीडिया मे छाएं रहते हैं। कंगना की फिल्म के साथ हर बार कोई न कोई कंट्रोवर्सी जुड़ ही जाती है जिससे फिल्म को काफी नुकसान पहुंचता है। इस शुक्रवार कंगना की फिल्म धाकड़ सिनेमाघरो में दस्तक दे रही है। कंगना को अपनी फिल्म से बहुत उम्मीद है। कंगना की पिछली फिल्मे बहुत बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी इसलिए इस बार कंगना अपनी फिल्म को लेकर काफी सीरियस है और कोई कंट्रोवर्सी में नहीं फंसना चाहती हैं।

कंगना और कंट्रोवर्सी 
बॉलीवुड में कंट्रोवर्सीस की बात होती है तो कंगना का नाम सबसे पहले आता है। कंगना अक्सर अपने बयानो के कारण कंट्रोवर्सी में बनी रहती है। कंगना का नाम पहले भी  बहुत सारी कंट्रोवर्सीस के साथ जुड़ चुका है चाहे वे मुंबई की पाकिस्तान से तुलना करना हो या फिल्म निर्माता करण जौहर और सुपरस्टार ऋतिक रोशन के मुद्दों पर, कंगना कंट्रोवर्सीस के लिए अजनबी नहीं हैं। चलिए आपको बताते है कंगना और उनकी कुछ पॉपुलर कंट्रोवर्सीस के बारे में।

1947 में हमें जो आजादी मिली वह एक "भीख" थी
कंगना ने एक मीडिया संस्थान को इंटरव्यू मे बयान दिया था कि 1947 में हमें जो आजादी मिली वह एक "भीख" थी 2014 में भारत के नागरिकों को असली आजादी मिली।"। इस बयाम पर बाद में बहुत हल्ला भी हुआ था। कंगना के इस बयान को लोगो ने हमारे स्वतंत्रता सेनानियो का अपमान बताया था।

ऋतिक रोशन के साथ "रिलेशनशिप" की खबरे
2013 में, रनौत ने कहा था कि  ऋतिक और वे रिलेशनशिप में थे जब वे कि्र्ष की शूटिंग कर रहे थे। हालांकि ऋतिक ने इस बात से साफ इनकार किया है। 

कंगना का किसानों को "आतंकवादी" कहना
किसान जिस समय केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों का देश भर में विरोध कर रहे थे, उस समय हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने किसानो के मुद्दे की मीडिया कवरेज की कमी पर ट्वीट किये थे। उनके ट्वीट का जवाब देते हुए, रनौत ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसान नहीं थे, बल्कि "आतंकवादी थे जो देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

कंगना ने की थी मुंबई की पाकिस्तान से तुलना
एक्ट्रेस ने 2020 में, कहा था कि वह फिल्म माफिया से ज्यादा वे मुंबई पुलिस से डरती है और मुंबई की तुलना (पीओके) से करी थी। इस विवाद के बाद BMC ने कंगना के प्रोडक्शन हाउस को अवैध निर्माण के लिए नोटिस जारी किया था । कंगना के प्रोडक्शन हाउस पर BMC ने त बुलडोजर भी चलाया था। हालांकि बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट ने BMC के इस कदम पर रोक लगा दी थी।

सुशांत सिंह राजपूत का सुसाइड
सुशांत के सुसाइड के बाद, कंगना ने दावा किया था कि सुशांत ने सुसाइड नही किया है बल्कि उनकी हत्या की गई है। इस बयान के बाद भी मीडिया मे बहुत विवाद हुआ था।

करण जौहर पर नेपोटिज्म का आरोप
कंगना ने करण के शो कॉफी विद करण में उनपर नेपोटिज्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद बॉलीवुड़ मे जैसे एक बहस जैसी छिड़ गयी थी।
नेपोटिज्म के मुद्दे पर कंगना को कई स्टार्स का सपोर्ट भी मिला था।

ड्रग्स लेते है बॉलीवुड़ के सारे स्टार्स
कंगना ने एक ट्वीट में आरोप लगाया था कि लगभग पूरा बॉलीवुड ड्रग्स लेता है । वह चाहती थीं कि सारे बड़े स्टार्स ड्रग टेस्ट लें।

बी-ग्रेड एक्ट्रेस और माफिया बिम्बो
अपने एक इंटरव्यू  में, रनौत ने एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू को बी-ग्रेड एक्ट्रेस कहा था। उन्होने एक्ट्रेस सोनम और दीया को  "माफिया बिम्बो" भी कहा था। 

 इंस्टाग्राम पर किया वीडियो पोस्ट
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर लाईव आकर पब्लिक के सवालो का जबाब दिया। कंगना ने कहा कि सारे लोग टेंशन में है कि कंगना ने इतने सारे इंटरव्यूज दिये लेकिन कोई भी ऐसा बयान नही दिया जिससे कंट्रोवर्सी हो। पब्लिक को कोई एंटरटेनमेंट नहीं मिल रहा है कुछ तोड़ा-फोड़ नहीं हो रही है, कुछ भी लड़ाईयां नहीं हो रहे हैं। कंगना ने आगे कहा कि तोड़ा-फोड़ी अब सिर्फ बिग स्क्रीन पर धाकड़ स्टाइल में होंगी। 20 मई को साल साल की सबड़े बड़ी एक्शन-थ्रिलर फिल्म धाकड़ रिलीज हो रही है आप सब फिल्म देखने जाएं। 
 

Created On :   20 May 2022 5:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story