इन भोजपुरी गानों के बिना आपकी होली पड़ जाएगी फीकी

Without these Bhojpuri songs your Holi will fade away
इन भोजपुरी गानों के बिना आपकी होली पड़ जाएगी फीकी
होली इन भोजपुरी गानों के बिना आपकी होली पड़ जाएगी फीकी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। होली का त्योहार आने वाला है ऐसे में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री होली के रंग में अभी से रंगने लगी है। होली के अवसर पर यूपी-बिहार में भोजपुरिया होली के गाने खूब चर्चा में रहते हैं। जहां देखो वहां होली के भोजपुरी गाने खूब बजते नजर आते हैं। होली के अवसर पर भोजपुरी गाने सिर्फ यूपी बिहार में ही नहीं बल्कि हर शहर के लोग इन गानो को सुनना पसंद करते हैं और इन गानों के साथ ही लोग हर जगह झूमते नजर आते हैं। 

होली के वो भोजपुरी गाने जो आपको झूमने पर मजबूर कर देगें- 
1. लहंगा के का हाल बा– साल 2020 के होली के गानों की सूची में पहला नाम इसी गाने का है। इस गाने को मशहूर भोजपुरी अभिनेता व गायक रितेश पांडे और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। गाने के बोल हैं– लहंगा के का हाल बा। इस गाने की धुन हाल ही में रिलीज हुए गाने लहंगा लखनऊआ का ही है। इस गाने को आर आर पकंज ने लिखा है और म्यूजिक आशीष वर्मा का दिया है। 
2. भतीजवा के मौसी जिंदाबाज– इस गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। इस गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखें है, म्यूजिक श्याम सुंदर जी ने दिया है और अनीषा पांडे ने अभिनीत किया है। यह गाना होली के अवसर पर यूपी बिहार में न बजे ऐसा हो ही नहीं सकता। होली के अवसर पर यह गाना सभी लोगों के पसंदीदा गानों में से एक है।
3. फाल्गुन में पियवा (लाल अबीर)– होली के अवसर पर जोगीरा प्रेमियों का यह सबसे पसंदीदा गाना है, इस गाने को रितेश पांडे ने गाया है। इस गाने के बगैर होली मानों फीकी पड़ जाती है। फाल्गुन में पियवा के बोल लोगो को नाचने पर मजबूर कर देते है और होली के खास मौके पर सभी इस गाने को सुनना बहुत पसंद करते है।
4. आवा न चोली में रंग डलवाला– यह गाना फिल्म प्रतिज्ञा 2 का है। इस होली गाने में भोजपुरी सिनेमा के सभी बड़े सुपरस्टार्स एक ही परदे पर आपको दिखाई देंगे। इस गाने को पवन सिंह ने गाया है। इस गाने में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, काजल राघवानी, स्मृति सिंन्हा एक साथ दिखाई दे रहें है। यह गाना होली के लिहाज से बेहतरीन गानों की श्रेणी में पहले स्थान पर आता है।
5. मलिया के गलिया– होली के इस गाने को रितेश पांडे और प्रियका सिंह ने गाया है। इस गाने को साल 2020 में रिलीज किया गया था। इस गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखें है। और संगीत आशीष वर्मा ने बनाया है। यह गाना भोजपुरी गानों की लिस्ट में सबसे लोकप्रिय गाना है। 

Created On :   17 March 2022 5:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story