जन्मदिन के मौके पर करण जौहर ने दिया फैंस को सरप्राइज, दिखाई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शानदार झलक

जन्मदिन के मौके पर करण जौहर ने दिया फैंस को सरप्राइज, दिखाई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शानदार झलक
  • करण जौहर ने रिवील किया रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फर्स्ट लुक
  • देसी लुक में नजर आए रणवीर आलिया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' साल की शुरुआत से ही सुर्खियों में हैं। फैंस आलिया भट्ट और रणवीर सिंह को एक साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज करण जौहर ने अपने जन्मदिन के मौके पर रॉकी और रानी की कुछ शानदार झलक दिखाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम हेंडल पर फिल्म रॉकी और रानी का फर्स्ट पोस्टर रिलीज कर दिया है। जिसमें एक में आलिया भट्ट का लुक नजर आ रहा है तो वहीं दूसरे में रणवीर सिंह अपने अंदाज में नजर आ रहे हैं। रणवीर और आलिया का यह लुक फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है।

फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया था जिसकी जानकारी करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हेंडल पर पोस्ट के जरिए दी थी। ये फिल्म डायरेक्टर करण जौहर के लिए भी बेहद खास है क्योकिं वे इस फिल्म से 7 साल बाद डायरेक्शन में वापसी करने जा रहे हैं।

धर्मा प्रोडक्शन और करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर रणवीर और आलिया के पहले लुक को दिखाया है और कैप्शन में लिखा है, यारों का यार, हर अवतार में शानदार और इस प्रेम कहानी का दिलदार। रॉकी से मिलिए। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी करण जौहर के सिनेमा में 25 साल पूरे होने के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म सिनेमाघरों में 28 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। वहीं करण जौहर ने आलिया का लुक शेयर करते हुए लिखा, लेडीज एंड जेंटलमैन, रानी यहां है आपका दिल चुराने के लिए...रानी से मिलिए।

करण ने आगे रणवीर को लेकर लिखा, मिलिए रॉकी से जो हमेशा अपना दिल अपने हाथ पर लेकर चलता है। इससे पहले करण ने अपने करियर की तमाम फिल्मों की झलक शेयर करते हुए आलिया-रणवीर को भी दिखाया था। जिसे लोग उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पहला लुक समझ लिया था। उस वीडियो में अभिनेता ने अपने 25 साल की जर्नी दिखाई थी।

फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य किरदार में हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। वहीं 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक बार फिर आलिया और रणवीर सिंह की जोड़ी बड़े पर्दे पर कमाल दिखाती नजर आएगी। इससे पहले दोनों 'गली बॉय' में रोमांस करते दिखाई दिए थे।


Created On :   25 May 2023 9:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story