एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता का हुआ निधन, अंतिम दर्शन के लिए निकले गांव

एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता का हुआ निधन, अंतिम दर्शन के लिए निकले गांव
  • पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओह माय गॉड-2 फिलहाल सिनेमाघरों में लगी हुई है
  • पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज जिले से हैं
  • उनके पिता ने गोपालगंज के गांव बरौली में अंतिम सांस ली

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। अपनी सहज और प्रभावी एक्टिंग से पंकज हर किरदार में जान डाल देते हैं। किरदारों को दर्शकों के मन में उतारने की अद्भुत प्रतिभा के धनी यह एक्टर लोगों के दिलों पर राज करता है। हाल में रिलीज हुई फिल्म ओह माय गॉड-2 में भी दर्शक पंकज को खूब पसंद कर रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफ में मिल रही कामयाबी और ख्याति के बीच इस एक्टर को पर्सनल लाइफ में बहुत बड़ी क्षति का सामना करना पड़ रहा है। एक्टर के पिता का देहांत हो गया है। उनके पिता पंडित बनारस तिवारी ने 98 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

अंतिम दर्शन के लिए निकले गांव

पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज जिले से हैं। उनके पिता ने गोपालगंज के गांव बरौली में अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलते ही पंकज मुंबई से अपने पैतृक गांव बरौली के लिए रवाना हो गए हैं। उनके पिता की मौत का कारण अभी पता नहीं चला है। हलांकि उनकी उम्र 98 वर्ष थी इसीलिए वृद्धावस्था के कारण मृत्यु की आशंका है। पंकज पिता के अंतिम यात्रा में शामिल होने अपने गांव के लिए निकल चुके हैं, जहां अंतिम संस्कार होना है।

2004 में आए थे मुंबई

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएट पंकज त्रिपाठी 2004 में मुंबई आए थे। वह सबसे पहले टाटा टी के विज्ञापन में पॉलिटिशियन के तौर पर नजर आए थे। यह उनका पहला रोल था लेकिन अब वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। हिन्दी के अलावा पंकज तमिल, तेलुगु और पंजाबी इंडस्ट्री में भी काम कर चुके हैं। फिल्मफेयर, आईफा और नेशनल फिल्म अवॉर्ड जैसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों से भी उन्हें नवाजा जा चुका है।

Created On :   21 Aug 2023 1:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story