भोजपुरी अभिनेता: पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिली धमकी, स्टार ने मुंबई पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिली धमकी, स्टार ने मुंबई पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी का मैसेज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिली, इस मामले को लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार सिंह ने मुंबई पुलिस में 2 अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। आपको बता दें पवन सिंह बिग बॉस 19 में गेस्ट बनने के बाद मुसीबत में फंस गए हैं। उन्होंने रियलिटी शो के फिनाले में होस्ट सलमान खान के साथ स्टेज साझा किया था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से ऐसा ना करने के लिए पवन सिंह को धमकी मिली थी। पावर स्टार पवन सिंह ने धमकी के बावजूद बिना परवाह किए हुए सलमान संग स्क्रीन साझा की। बिहार से लेकर मुंबई तक पवन सिंह से जुड़े और उनका काम देख रहे लोगों के नंबरों पर संदेश मैसेज भेजा गया। ऑडियो मैसेज भी भेजे गए है।

पवन सिंह ने मुंबई पुलिस से की गई शिकायत में कहा पैसे की डिमांड की गई और धमकी भी दी गई है। पवन सिंह ने मुंबई क्राइम ब्रांच की Anti extortion सेल को शिकायत की गई है। आपको बता दें इससे पहले भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह कपिल शर्मा के शो में जब सलमान खान गेस्ट बने थे, तब भी लॉरेंस गैंग ने कॉमेडियन को खान संग स्क्रीन साझा ना करने की चेतावनी दी।

जानकारों से मिली जानकारी के अनुसार पवन सिंह को ये धमकी बिग बॉस के फिनाले में शामिल होने से ठीक पहले एक कॉल के जरिए मिली। कॉल करने वाले को बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। इस धमकी से पवन सिंह को बिग बॉस प्रोग्राम में जाने से रोकने की कोशिश की। इस कॉल में कहा गया कि सलमान खान के साथ अगर मंच साझा किया तो आगे कभी काम नहीं कर पाएंगे,साथ ही पवन सिंह से मोटी धन राशि मांगने की खबर है।

Created On :   8 Dec 2025 1:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story