राघव-परिणीति शादी: राघव-परिणीति ने आज दिल्ली में अरदास, शब्द कीर्तन के साथ रखी एक गेट-टुगेदर पार्टी ! इस दिन होंगे उदयपुर रवाना

राघव-परिणीति ने आज दिल्ली में अरदास, शब्द कीर्तन के साथ रखी एक गेट-टुगेदर पार्टी ! इस दिन होंगे उदयपुर रवाना
  • शादी पहले कपल ने रखा अरदास, शब्द कीर्तन
  • परिवार फ्रेंड्ज के साथ होगी गेट-टुगेदर पार्टी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में है। कपल जल्द ही शादी की बंधन में बंधना जा रहा है। दोनों का शादी का कार्ड भी सामने आ चुका है। फैंस बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। खबरें हैं कि, परिणीति चोपड़ा औरन आप सांसद राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन अलग-अलग शहरों में होंगे। आज 17 सितंबर को दिल्ली में अरदास और शब्द कीर्तन के साथ राघव-परिणीति की शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे। इसके बाद कपल शादी के लिए उदयपुर जाएगा। इसके बाद चंडीगढ़ में रिसेप्शन पार्टी होगी। चंडीगढ़ के बाद कपल दिल्ली में भी एक बार रिसेप्शन पार्टी रखेगा।

आज अरदास, शब्द कीर्तन ने ये लोग होंगे शामिल

खबरों को अनुसार, आज 17 सितंबर को दिल्ली में अरदास और शब्द कीर्तन के बाद गेट-टूगेदर पार्टी होगी। इस पार्टी में राघव-परिणीति के परिवार के लोग और क्लोज फ्रेंड्स शामिल होंगे। इसके बाद दोनों परिवार समेत उदयपुर जाएंगे। शादी के सभी कार्यक्रम राजस्थान के उदयपुर में होंगे।

इस दिन होंगे शादी के फंक्शन

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के वेडिंग कार्ड के मुताबिक 23 सितंबर से कपल के शादी के फंक्शन शुरू होंगे जो 24 सितंबर तक चलेंगे। कपल उदयपुर के होटल लीला और ताज लेक पैलेस में फेरे लेगा।

चूड़ा सेरेमनी- 23 सितंबर, सुबह 10:00 बजे

संगीत- 23 सितंबर, शाम 7:00 बजे

राघव की सेहराबंदी- 24 सितंबर, दोपहर 1:00 बजे

बारात- 24 सितंबर, दोपहर 2:00 बजे

जयमाला- 24 सितंबर, शाम 3:30 बजे

फेरे- 24 सितंबर, शाम 4:00 बजे

विदाई- 24 सितंबर, शाम 6:30 बजे

रिसेप्शन- 24 सितंबर, शाम 8:30 बजे लीला पैलेस कोर्टयार्ड

24 सितंबर की ये हैं खास तैयारियां

कपल के लिए 24 सितंबर का दिन बेहद ही खास होने वाला है। इस दिन फंक्शन की शुरुआत दोपहर 1 बजे से होगी, जिसमें राघव की सबसे पहले सेहराबंदी होगी। यह Threads of Blessings थीम के साथ ताज लेक पैलेस में होगी। फिर 2 बजे दुल्हा घोड़े पर चढ़ेगा। इसकी थीम The Royal Procession रखी गई है। लीला पैलेस में परिणीति और राघव सात फेरे लेंगे, जिसकी थीम A Pearl White Indian Wedding रखी गई है। फिर दोपहर साढ़े 3 बजे जयमाला, फेरे होंगे दोपहर 4 बजे और विदाई होगी।


Created On :   17 Sep 2023 6:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story