राघनीति शादी: इंतजार हुआ खत्म, सामने आई राघव-परिणीति की खूबसूरत फोटोज, कपल की सिंपलीसिटी ने लूटा फैंस का दिल

इंतजार हुआ खत्म, सामने आई राघव-परिणीति की खूबसूरत फोटोज, कपल की सिंपलीसिटी ने लूटा फैंस का दिल
  • सोशल मीडिया पर मची हलचल
  • राघनीति की शादी की तस्वारे आईं सामने
  • सिंपलीसिटी ने लूटा फैंस का दिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राघव-परिणीति की शादी लंबे समय से सुर्खियों में है। फैंस लंबें समय से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब उनका इंतजार अब खत्म हो गया है। मिस्टर और मिसेज चड्ढा की शादी की तस्वीरें अब सामने आ गई हैं जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी हैं। कपल की क्यूटनेंस और सिंपलीसिटी ने फैंस का दिल जीत लिया है। परिणाति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की खूबसूरत तस्वीरों को पोस्ट किया है। फोटोज देखने के बाद सभी कपल को शादी की बधाईंया दें रहे हैं।

परि ने लिखा प्यारा सा नोट

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा हमेशा हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। कपल के साथ ही तमाम लोग इस शादी से बेहद ही खूश हैं। परि ने इंस्टाग्राम पर शादी की अनदेखी फोटोज पोस्ट की है। वहीं ये तस्वीरें शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लिखा- ब्रेकफास्ट टेबल पर पहली बार बात करते हुए हमारे दिल को इस बारे में पता था. ...इस दिन का मुझे लंबे समय से इंतजार था। हम दोनों Mr and Mrs बनकर बहुत खुश हैं। एक दूसरे के बिना हम नहीं जी सकते। हमारा फॉरएवर अब शुरु होता है!

बता दें कि, परिणीति ने अपने बिग डे पर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ सानदार लहंगा पहना था। बेज कलर लहंगे में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं, साथ ही एक्ट्रेस के गहने भी बेहद खूबसूरत थे। वहीं दूल्हे मिया राघव चड्ढा ने अपने मामा और फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा द्वारा डिजाइन की गई एक सबटल, एलीगेंट आइवरी कलर की ड्रेस पहनी थी। खूबसूरत तस्वीरों में यह जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है और उनसे नजरें हटाना मुश्किल है।

Created On :   25 Sep 2023 5:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story