एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ! अपनी बायोपिक में खुद निभाएंगे लीड रोल

एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ! अपनी बायोपिक में खुद निभाएंगे लीड रोल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति राज कुंद्रा ना केवल अपनी पत्नी शिल्पा की वजह से, बल्कि उन पर लगे गंभीर आरोपों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। राज कुंद्रा का नाम साल 2021 में पोर्नोग्राफी केस में फंस चुका है, जिसके तहत उन पर बहुत सी मॉडल और स्ट्रग्लिंग एक्ट्रेस ने आरोप लगाए थे। उन्हें 2 महीनों तक जेल में भी रखा गया था। जिसके बाद उनकी फैमिली की काफी बदनामी हुई। राज को अक्सर फैमिली के साथ स्पॉट किया जाता है लेकिन वे हमेशा चेहरे पर एक मास्क लगाए नजर आते हैं। जिसके लिए उनको आए दिन ट्रोल भी किया जाता है। अब खबरें आ रही हैं कि, राज कुंद्रा बिजनेस की दुनिया से अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। दरअसल राज कुंद्रा पर एक बायोपिक बनाई जा रही है जिसमें वे लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

पोर्नोग्राफी केस से जुड़ी होगी कहानी

बता दें कि, साल 2021 में पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा का नाम सामने आया था जिसके बाद कई एक्ट्रेस और मॉडल्स ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद राज को अरेस्ट किया गया था, वह 2 महीने तक मुंबई की आर्थर रोड जेल में रहे थे। हालांकि उन पर लगे आरोप साबित नहीं हुए थे और उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था। इस बायोपिक की स्टोरा उनकी इसी स्टोरा पर आधारित होगी जिसमें उनके द्वारा जेल में काटे 63 दिनों का अनुभव भी शामिल होगा। राज फिल्म में एक्टिंग तो करेगें ही साथ वे राइटर्स की भी फिल्म में पूरी मदद करेंगे।

फिल्म में क्या दिखाया जाएगा

रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने खुलासा किया कि- ‘फिल्म उन सभी चीजों के बारे में डिटेल से बताएगी, जो राज कुंद्रा से जुड़े हैं। इसमें उन दिनों को शामिल किया जाएगा, जो राज ने मुंबई की आर्थर रोड जेल में बिताए थे। डायरेक्टर का नाम अभी तक सीक्रेट रखा गया है। कहा जा रहा है कि राज कुंद्रा प्रोडक्शन से लेकर स्क्रिप्ट तक इसके सभी पहलुओं पर काम करेंगे। इसमें राज कुंद्रा की पूरी जर्नी को दिखाया जाएगा।

‘आरोपों की पहली रिपोर्ट से लेकर मीडिया रिपोर्टिंग तक, राज के जेल में बिताए दिनों से लेकर जमानत तक..फिल्म में सभी घटनाओं को शामिल किया जाएगा। यह राज और उनके परिवार के नजरिए से एक कहानी है, जिसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

अभी तक राज पर लगे आरोप नहीं हुए साबित

जांच करते हुए पुलिस ने राज के ठिकानों पर छापा मारने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। राज को सितंबर 2021 में मुंबई सेशन कोर्ट से बेल मिल गई थी। हालांकि अभी तक राज को दोषी नहीं ठहराया गया है, ऐसे में राज का कहना है कि उन्हें इस केस से बरी कर दिया जाए। शिल्पा ने भी इस मामले पर कमेंट करने से परहेज किया है। दोनों ही पैपराजी के सामने इस मामले पर बात नहीं करते हैं। शिल्पा कभी-कभी अपने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं।

Created On :   20 July 2023 6:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story