फिल्म कलेक्शन: राजकुमार राव की फिल्म मालिक ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर बनाए 5 रिकॉर्ड, जानें फिल्म का टोटल कलेक्शन

- फिल्म मालिक ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर बनाए 5 रिकॉर्ड
- जाने फिल्म का टोटल कलेक्शन
डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों सिनेमाघरों में कई बड़े स्टार्स की फिल्में लगी हुई है। इसी में से एक राजकुमार राव की फिल्म मालिक 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं। फिल्म में राजकुमार राव का एक्शन अवतार दर्शकों को पसंद आ रहा है। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन कम रहा हालांकि, दूसरे दिन कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने अपने ना 5 रिकॉर्ड कर लिए हैं।
फिल्म कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन यानि शनिवार को 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। अभी शनिवार के कलेक्शन के ऑफिशियल आंकड़े सामने नहीं आए हैं पर अगर दूसरे दिन फिल्म कमाई करती है तो फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 9 करोड़ हो जाएगा। फिल्म ने पहले दिन 3.75 करोड़ कमाए थे।
इन फिल्मों को मालिक ने छोड़ा पीछे
फिल्म मानुषी छिल्लर के करियर की अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म हो गई है। मानुषी की पांचवें नंबर पर ऑपरेशन वैलेंटाइन है। फिल्म ने 1.7 करोड़ कमाए थे। वहीं चौथे नंबर पर द ग्रेट इंडियन फैमिली ने 5.17 करोड़ कमाए थे। तीसरे नंबर पर मालिक है, जिसने अभी तक 9 करोड़ कमाए हैं। दूसरे नंबर पर बड़े मियां छोटे मिया है, जिसने 65.32 करोड़ का कलेक्शन किया था। राजकुमार राव की फिल्म मालिक के साथ कई और भी फिल्में रिलीज हुई हैं। मालिक उन फिल्मों से काफी आगे चल रहा है। आंखों की गुस्ताखियां ने दो दिन में 0.73 करोड़ का कलेक्शन किया है। Oho Enthan Baby ने दो दिन 0.22 करोड़ कमाए।
Created On :   13 July 2025 11:57 AM IST