मनोरंजन: राजश्री एंटरटेनमेंट की ‘पाणी’ ने 25 पुरस्कारों पर लगाई जीत की मुहर, ‘पाणी’ बनी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म

- राजश्री एंटरटेनमेंट की ‘पाणी’ ने २5 पुरस्कारों पर लगाई जीत की मुहर
- ‘पाणी’ बनी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के सबसे अधिक पुरस्कार मिलने वाली फिल्म बनी पाणी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजश्री एंटरटेनमेंट कि 'पाणी' के माध्यम से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शानदार एंट्री हुई है। उन्होने पर्पल पेबल पिक्चर्स और कोठारे विज़न प्रा. लि. के साथ मिलकर ‘पाणी’ की निर्मिती की है। राजश्री एंटरटेनमेंट की यह पहली मराठी फिल्म है और उन्होंने आते ही एक इतिहास रच दिया है। आदिनाथ कोठारे के निर्देशन में बनी यह फिल्म मराठवाड़ा के ‘जलदूत’ कहे जाने वाले हनुमंत केंद्रे के जीवन से प्रेरित है। यह सिर्फ एक बायोपिक नहीं, बल्कि समाज को पानी की महत्ता का संदेश देनेवाली एक सशक्त और संवेदनशील फिल्म है। 'पाणी'ने अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 25 प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए हैं। इनमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक जैसी शीर्ष श्रेणियां शामिल हैं। इस सफलता के साथ ही यह फिल्म साल की सबसे चर्चित और सराही गई मराठी फिल्मों में से एक बन चुकी है।
फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही इसे ‘पर्यावरण संरक्षण’ पर बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए ६६ वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ था। वहीं, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में आदिनाथ कोठारे को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। हाल ही में हुए फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में ‘पाणी’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ पटकथा, सर्वश्रेष्ठ संपादन, सर्वश्रेष्ठ साउंड डिझाइन और सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर जैसे प्रमुख विभागों में पुरस्कार मिले। झी चित्र गौरव पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ पटकथा, सर्वश्रेष्ठ गीतकार, सर्वश्रेष्ठ ध्वनिमुद्रण, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक ये सभी पुरस्कार ‘पाणी’ ने हासिल किए। रेडिओ सिटी सिने अवॉर्ड मराठी – सीजन 8 में ‘पाणी’ को सर्वश्रेष्ठ गायक और सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। म. टा. सन्मान में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ पटकथा, सर्वश्रेष्ठ संगीत, सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। एनडीटीव्ही मराठी अवॉर्ड्स में ‘पाणी’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ कहानी और सर्वश्रेष्ठ संपादन के खिताब अपने नाम किए।
निर्देशक आदिनाथ कोठारे ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, '' “इस सफलता का श्रेय पूरी टीम और दर्शकों को जाता है। दर्शकों ने हमें जो प्यार दिया, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। नेहा बडजात्या, प्रियंका चोपड़ा जोनस, डॉ. मधु चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा का भी धन्यवाद, जिनके सहयोग से यह सब संभव हो सका।''
जिन दर्शकों को ‘पाणी’ सिनेमा हॉल में देखने का मौका नहीं मिला, उनके लिए यह फिल्म अब अमेझॉन प्राइम पर उपलब्ध है । मराठी के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी। हालाँकि यह फिल्म एक सामाजिक विषय पर आधारित है, फिर भी इसमें मनोरंजन, संगीत और शानदार अभिनय का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है।
आदिनाथ कोठारे द्वारा निर्देशित ‘पाणी’ में आदिनाथ कोठारे, रुचा वैद्य, सुबोध भावे, रजित कपूर, किशोर कदम, नितीन दीक्षित, सचिन गोस्वामी, श्रीपाद जोशी, विकास पांडुरंग पाटिल जैसी दमदार स्टारकास्ट नजर आती है।
इस फिल्म की कहानी नितीन दीक्षित और आदिनाथ कोठारे ने लिखी है। नेहा बडजात्या, दिवंगत रजत बडजात्या प्रियंका चोपड़ा जोनस और डॉ. मधु चोपड़ा निर्माता हैं, तो महेश कोठारे और सिद्धार्थ चोपड़ा सह-निर्माता हैं।
Created On :   16 July 2025 6:13 PM IST