Rashmika-Vijay Engagement: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने की चुपके से सगाई, जानें कब बंधेंगे शादी के बंधन में?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। वे अक्सर ग्लैमर वर्ल्ड की चर्चाओं में रहते हैं। वैसे तो दोनों ने अपने रिलेशनशिप को डिस्क्लोज नहीं किया था लेकिन फिर भी फैंस अटकले लगाते थे कि वे दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों स्टार्स साथ में लगते भी इतने अच्छे हैं कि उनका प्रेम छुपाते हुए भी नहीं छुपता है। दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं और तुरंत ही लाइमलाइट बटोर लेते हैं। रश्मिका तो कई बार विजय के कपड़े भी पहने हुए नजर आई हैं। इसको देखकर ही रुमर्स सच होते नजर आ जाते थे। लेकिन लाखों डेटिंग रुमर्स के बाद भी उन्होंने अपने रिश्ते पर आंच नहीं आने दी और अब वे शायद शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।
रश्मिका और विजय ने की चुपके से सगाई
फिल्मी गलियारों में हलचल मची हुई है। फैंस भी बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। एम9 की रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने चुपके से सगाई कर ली है। कपल ने किसी को बिना बताए और शांति से अपनों को बुलाकर सेलिब्रेट करते हुए प्राइवेट सगाई कर ली है। दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर एक दूसरे के सात जीवन बिताने का फैसला कर लिया है।
दोनों स्टार्स कब करेंगे शादी?
बता दें, जानकारी के मुताबिक, रश्मिका और विजय की शादी की भी तारीख तय हो गई है। दोनों ही अगले साल की फरवरी में शादी के बंधन में बंधेंगे। सोशल मीडिया पर फैंस कपल को उनकी सगाई के लिए भी बधाइयां दे रहे हैं। लेकिन कपल ने अब तक इस खबर की कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसलिए ही दैनिक भास्कर हिंदी इस बात की पुष्टि नहीं करता है।
Created On :   4 Oct 2025 12:10 PM IST