Big Boss 19 Confirm: जल्द ही शुरु होने जा रहा रियालटी शो ‘बिग बॉस 19’, सलमान खान नहीं निभाएंगे पूरी जिम्मेदारी, ये होंगे कंटेस्टेंट

जल्द ही शुरु होने जा रहा रियालटी शो ‘बिग बॉस 19’, सलमान खान नहीं निभाएंगे पूरी जिम्मेदारी, ये होंगे कंटेस्टेंट
  • जल्द ही शुरु होने जा रहा रियालटी शो ‘बिग बॉस 19’
  • सलमान खान नहीं निभाएंगे पूरी जिम्मेदारी
  • ये होंगे कंटेस्टेंट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिग बॉस भारत के पॉपुलर शोज हैं। इन शोज को करोड़ों लोग देखना पसंद करते हैं। हर साल लोग इन शोज के टेलीकास्ट होने का इंतजार करते हैं। शो के कंटेस्टेंट को लेकर भी पहले से ही चर्चा शुरू हो जाती है। कुछ महीने पहले ही बिग बॉस का सीजन 18 खत्म हुआ था। वहीं अब हर किसी को बिग बॉस 19 का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन अब ‘बिग बॉस 19’ के ऑन एयर होने की डेट सामने आ गई है। वहीं कई स्टार्स के नाम भी सामने आए हैं जो इस सीजन में घर में एंट्री कर सकते हैं। शो के होस्ट सलमान खान को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।

सलमान खान पूरे सीजन में नहीं रहेंगे होस्ट

इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि सलमान खान पूरे सीजन शो को होस्ट नहीं करेंगे। वह केवल पहले कुछ हफ्तों तक नजर आएंगे और फिर बीच-बीच में एपिसोड्स में शामिल होंगे। खबरों के मुताबिक, करण जौहर, फराह खान और अनिल कपूर जैसे सेलिब्रिटीज अलग-अलग चरणों में शो को होस्ट कर सकते हैं।

अब तक का सबसे लंबा सीजन

‘बिग बॉस 19’ को लेकर चर्चा है कि यह अब तक का सबसे लंबा सीजन होगा, जो लगभग 5 महीने तक चलेगा। इस बार शो में 15 से 20 नए कंटेस्टेंट्स होंगे। गौरव तनेजा और अपूर्वा मुखीजा जैसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी अप्रोच किया गया है। फॉर्मेट में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

पहले ओटीटी फिर टीवी

शो 24 अगस्त से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीजन को पहले डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा, उसके बाद टीवी पर आएगा। यानी दर्शकों को इस बार एपिसोड्स पहले मोबाइल पर और बाद में टीवी पर देखने को मिलेंगे।

Created On :   8 July 2025 4:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story