सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुई रिया चक्रवर्ती, बहन ने वीडियो शेयर कर फैंस से की अपील

सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुई रिया चक्रवर्ती, बहन ने वीडियो शेयर कर फैंस से की अपील
  • सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी डेथ एनिवर्सरी
  • एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने किया इमोशनल पोस्ट
  • बहन ने वीडियो शेयर कर की फैंस से अपील

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज यानी 14 जून को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी डेथ एनिवर्सरी है। उन्हें दुनिया से अलविदा कहे तीन साल का समय बीत चुका है लेकिन आज भी वे हर दिल में जिंदा हैं। सुशांत की यूं अचानक मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया था। साल 2020 में आज ही के दिन सुशांत ने अपने मुंबई वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस समय एक्टर रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे थे। जिसके बाद रिया पर भी कई आरोप लगे थे। आज भी एक्टर की फैमिली और फैंस उन्हें याद करते हैं। सुशांत एक बेहतरीन एक्टर थे उन्होंने कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया था और बड़े ही कम समय में हर किसी के फेवरेट बन गए थे। आज उनकी तीसरी डेथ एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने एक इमोशनल पोस्ट किया हैं। वहीं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कुछ किताबों के बारे में बताया है जो उन्हे सुशांत ने पढ़ने के लिए कहा था।

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के साथ अपना वीडियो किया शेयर

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के साथ अपना एक प्यारा वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। क्लिप में रिया और सुशांत एक बड़े सी चट्टान पर बैठे हुए हैं और रिया ने एक्टर को प्यार से पकड़ा हुआ है। दोनों किसी अनजान जगह पर रोमांटिक वेकेशन को एंजॉय कर रहे थे। रिया ने इस वीडियो में Pink Floyd का आइकॉनिक गाना 'विश यू वेयर हियर' भी एड किया है।

श्वेता ने सुशांत के साथ अपनी चेट्स की शेयर

सुशांत की पुण्यतिथि पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उन्हें याद करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है। इन तस्वीरों के साथ श्वेता ने कैप्शन लिखा- लव यू भाई और आपके दिमाग को सलाम। मैं हर पल आपको याद करती हूं। लेकिन मुझे पता है कि आप मेरा हिस्सा हो अब। कुछ किताबों का नाम बता रही, जिसका सुझाव उन्होंने दिया था।

वीडियो शेयर कर फैंस से की अपील

श्वेता ने एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह सुशांत के फैंस से बात करती हुई नजर आईं। उन्होंने कहा कि- आज उनकी तीसरी डेथ एनिवर्सरी है। लेकिन मुझे डेथ एनिवर्सरी कहना पसंद नहीं है क्योंकि इससे मुझे बुरा लगता है। ऐसा कहने पर मुझे लगता है कि जैसे वह हमें छोड़ कर चले गए हैं। वह हमें छोड़ कर नहीं गए हैं। उन्होंने सिर्फ अपना शरीर छोड़ा है लेकिन वह हमारे आस-पास ही हैं। मैं उन्हें महसूस कर सकती हूं। कुछ दिन पहले मैं हमारे वाट्सएप चैट देख रही थी। हम बहुत सारी बातें डिस्कस करते थे। हम किताबों के बारे में बात करते थे। वह मुझे बता रहे थे कि मुझे कौन सी किताबें पढ़नी चाहिए।

श्वेता ने आगे कहा- अगर हम सुशांत को जिंदा रखना चाहते हैं और अगर हम सच में उन्हें प्यार करते हैं तो हमें वो करना होगा जैसे वो थे। हमें उनकी क्वालिटी अपने में लानी होगी। उनके दिल की अच्छाई अपने में लानी होगी। अपने छोटे भाई के लिए मैं प्रार्थना कर रही हूं।

ये थी सुशांत की आखिरी फिल्म

आपको बता दें कि, सुशांत टीवी शो पवित्र रिश्ता से पॉपुलर हुए थे। जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। साल 2013 में उन्होंने "काइ पो छे" से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी में नजर आए थे। उनकी लास्ट फिल्म दिल बेचारा थी, जो उनके जाने के बाद रिलीज हुई थी।

Created On :   14 Jun 2023 9:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story