दुखद: सहारा इंडिया फैमिली के फाउंडर सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड की कई हस्तियों ने जताया शोक

सहारा इंडिया फैमिली के फाउंडर सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड की कई हस्तियों ने जताया शोक
  • सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में निधन
  • बॉलीवुड की कई हस्तियों ने जताया शोक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सहारा इंडिया कंपनी के फाउंडर और प्रोड्यूसर सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। उनके निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे जो कि उनकी पूरी बॉडी में फैल गया था। इसके अलावा सुब्रत रॉय ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के भी मरीज थे। बता दें कि, 12 नवंबर को उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिवाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया। लेकिन 14 नवंबर को रात 10:30 बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इसकी जानकारी खुद सहारा ग्रुप ने बयान जारी कर दी है। सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार आज लखनऊ में किया जाएगा। देश की तमाम बड़ी हस्तियों ने सुब्रत रॉय के निधन पर शोक जताया है।


आज लखनऊ आएगा पार्थिव शरीर

खबरों के अनुसार सुब्रत राय का शव बुधवार यानि आज लखनऊ लाया जाएगा। यहां सहारा सिटी में उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा शमसान घाट के लिए रवाना होगी। फिलहाल उनके जाने के बाद पूरा सहारा परिवार शोक मे है।

फिल्म इंडस्ट्री से था गहरा ताल्लुक

बात दें कि, बिजनेसमैन सुब्रत रॉय सहारा वन मोशन पिक्चर्स के फाउंडर थे। उन्होंने कंपनी, वांटेड, नो एंट्री और डोर जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। फिल्म इंडस्ट्री से भी उनका गहरा संबध था। ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारों ने उनके निधन पर शोक जताया है। मनीषा कोइराला, बोनी कपूर समेत कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा संदीप सिंह, स्क्रिप्ट राइटर मुश्ताक शेख और एक्ट्रेस राय लक्ष्मी ने भी सुब्रत रॉय के निधन के बाद कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इन फिल्मों को किया प्रोड्यूस

बता दें कि सुब्रत रॉय ने सहारा वन मोशन पिक्चर्स के बैनर तले वॉन्टेड, नो एंट्री, कंपनी, दिल मांगे मोर, कार्पोरेट, मालामाल वीकली, जो बोले सो निहाल, डरना जरूरी है, कच्चा नींबू, डोर और रन जैसी फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

Created On :   15 Nov 2023 5:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story