सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: सलमान खान ने फोटो में दिखाई अपकमिंग फिल्म की झलक, फैंस हुए एक्साइटेड, क्या होगा भाईजान का नया प्रोजेक्ट?

- सलमान ने फोटो में दिखाई अपकमिंग फिल्म की झलक
- फैंस हुए एक्साइटेड
- क्या होगा भाईजान का नया प्रोजेक्ट?
डिजिटल डेस्क, मुंबई। सलमान खान बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ कई सारे चीजें शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने वर्कआउट सेशन की फोटोज शेयर की थीं। जिसे लेकर सलमान ने खुब सुर्खियां बटोरी थी। और अब एक्टर ने अपनी फोटो के साथ एक नया पोस्ट शेयर किया है जिसने फैंस को सोच में डाल दिया है। इस क्रिप्टिक पोस्ट के साथ सलमान ने फैंस को अपनी आने वाली फिल्म की झलक दिखा दी है। अब फैंस उनके पोस्ट पर कमेंट भी कर रहे हैं और उनसे प्रोजेक्ट के बारे में पूछ रहे हैं और कयास लगा रहे हैं।
शेयर किया पोस्ट
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई इस तस्वीरें में सलमान खान फोटो में एक दम फिट लग रहे हैं। फोटो से ज्यादा उनके कैप्शन और पीछे रखे पोस्टर ने लोगों का ध्यान खींचा है। सलमान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-'मेहनत करो सही दिशा में। उन्हीं पर वो मेहरबान, और बनाएंगे उन्हें उनके हुनर का पहलवान। इंग्लिश में आप ट्रांसलेट कर लो।'
फैंस को दिखा पोस्टर
फोटो में सलमान खान के पीछे टेबिल पर एक पोस्टर रखा हुआ है। जिसे लोग उनकी आने वाली फिल्म का समझ रहे हैं वो इन दिनों गलवान घाटी पर बनने वाली फिल्म पर काम कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- पीछे पोस्टर देखो भाई की अपकमिंग फिल्म का। दूसरे ने लिखा- लगता है कुछ नया आने वाला है। भाई अपडेट है एक ने लिखा- आप भी अब सही दिशा में मेहनत करें बेरोजगार लोगो को रोजगार किसी और पेड़ से दे ना की फिल्म में काम देकर। दूसरे ने लिखा- पीछे देखो टेबिल पर क्या रखा है।
Created On :   4 July 2025 12:07 PM IST