इंडियाज बेस्ट डांसर 3 विनर: इंडियाज बेस्ट डांसर के विनर बने समर्पण लामा, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइस मनी

इंडियाज बेस्ट डांसर के विनर बने समर्पण लामा, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइस मनी
  • इंडियाज बेस्ट डांसर के विनर बने समर्पण लामा
  • ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइस मनी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते कई दिनों से इंडियाज बेस्ट डांसर सुर्खियों में था। इस डांस रियालिटी शो के कई डांस और कॉमेडी वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए थे। इस डांस शो को फैंस का जमकर प्यार मिला। अब टीवी के इस चर्चित डांस रियालिटी को अपना विनर मिल चुका है। बीते दिन 30 सितंबर को शो का ग्रैंड फिनाले रखा गया था। जहां समर्पण लामा ने इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 में अपने डांस से लोगों का दिल जीतने के साथ चमचमाती ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली है। समर्पण की क्यूटनेस ने पहले ही लोगों का दिल जीत लिया था वहीं कल फिनाले में समर्पण की शानदार डांस परफॉर्मेंस ने जजेस समेत तमाम लोगों को अपना दिवाना बना दिया। इसी के साथ समर्पण को एक अच्छी प्राइज मनी भी मिली है जिससे वह अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं और अपने टैलेंट से नई ऊंचाईयों को छू सकते हैं।

समर्पण लामा को मिली इतनी प्राइज मनी

शो जीतने पर समर्पण लामा को एक चमचमाती ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये प्राइज मनी भी मिली है। विजेता का खिताब जीतने के बाद समर्पण लामा ने कहा कि 'मेरे लिए ये सब किसी सपने से कम नहीं है। मैं हमेशा से रियलिटी शो देखता आ रहा हूं और दुआ करता था कि काश एक दिन मैं भी ऐसे किसी शो का हिस्सा बन पाऊं। लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं अपना पहला डांस रियलिटी शो ही जीत जाऊंगा। मैं कभी इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता था।'


Created On :   1 Oct 2023 10:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story