मनोरंजन: राहुल वैद्य के घर गूंजी किलकारी, दिशा परमार ने दिया बेटी को जन्म

राहुल वैद्य के घर गूंजी किलकारी, दिशा परमार ने दिया बेटी को जन्म
  • काफी समय से अपने बच्चे को लेकर एक्साइटेड था कापल
  • गणेश उत्सव के दूसरे दिन ही दिशा ने नन्हीं परी को दिया जन्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दिशा और राहुल काफी समय से अपने बच्चे को लेकर एक्साइटेड थे। गणेश उत्सव के दूसरे दिन ही दिशा ने बेबी डिलीवर किया है। पति राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बच्चे के जन्म की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की है। पोस्ट शेयर करते ही फैंस के लाइक और कमेंट का सिलसिला शुरू हो गया। टीवी इंडस्ट्री से भी इस पॉपुलर कपल को माता-पिता बनने पर बधाईयां मिल रही है।

दिशा के घर आई नन्हीं परी

'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम एक्ट्रेस दिशा ने बुधवार शाम में बेटी को जन्म दिया है। पिता राहुल वैद्य ने घर में नन्हीं परी के आने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। बेटी के जन्म से काफी खुश और एक्साइटेड राहुल ने दिशा और बच्ची का हेल्थ अपडेट भी शेयर किया। राहुल ने बताया की मम्मी और बेबी दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं। इसके अलावा उन्होंने डॉक्टर के साथ-साथ सेफ और गुड डिलिवरी एक्सपीरियंस के लिए अन्य मेंबर्स का भी शुक्रिया अदा किया।

बधाईयों का लगा तांता

बच्ची के जन्म का पोस्ट शेयर करते ही कमेंट सेक्शन में बधाईयों का तांता लग गया। यूजर्स लगातार कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। फैंस के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के लोग भी राहुल और दिशा को बधाई दे रहे हैं। टीवी एक्ट्रेसज की बात करें तो रश्मि देसाई, दृश्टि धामी, सारा खान सहित 'साथ निभाना साथिया' फेम तान्या शर्मा ने भी कपल को बधाई दी है। इनके अलावा राजीव अदातिया, नकुल मेहता, रियाज सहित कई और सेलिब्रटी ने कपल को पेरेंट्स बनने पर शुभकामनाएं दी।

Created On :   21 Sep 2023 2:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story