मनोरंजन: इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 की नॉमिनेशन लिस्ट आई सामने, शेफाली शाह, जिम सरभ और वीर दास अवॉर्ड्स के लिए हुए नॉमिनेट

इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 की नॉमिनेशन लिस्ट आई सामने, शेफाली शाह, जिम सरभ और वीर दास अवॉर्ड्स के लिए हुए नॉमिनेट
  • इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 की नॉमिनेशन लिस्ट आई सामने
  • बॉलीवुड के ये सलेब्स हुए नोमिनेट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2023 के लिए नॉमिनेशन की लिस्ट सामने आ गई है। 26 सितंबर को आई इस लिस्ट में 20 अलग अलग देशों से करीब 56 लोगों को 14 अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। वहीं इस लिस्ट में बॉलीवुड के सितारों के नाम भी शामिल हैं। जिन्होंने अपने काम से सभी का दिल जीता है। बॉलीवुड सेलेब्स शेफाली शाह, जिम सरभ और कॉमेडियन वीर दास को इस साल इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया है। जिसकी वजह से सेलेब्स बेहद ही खुश हैं। शेफाली शाह और जिम सरभ को उनके ओटीटी शोज के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। शेफाली ने नोमिनेशन की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है।

इस कैटेगरी के लिए हुए नॉमिनेट

बता दें कि, शेफाली शाह और जिम सरभ को बेस्ट परफॉर्मेंस कैटेगरी एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया है। शेफाली को नेटफ्लिक्स की सीरीज दिल्ली क्राइम में डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के रोल के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस कैटेगरी में शेफाली का मुकाबला डेनमार्क की कोनी नील्सन, यूके की बिली पाइपर और मैक्सिको की कार्ला सूजा के साथ है। वहीं जिम को सीरीज रॉकेट बॉयज के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस सीरीज में उन्होंने डॉ. होमी जहांगीर भाबा का किरदार निभाया था। इस खबर को जानने का बाद सलेब्स के फैंस बेहद खुश हैं और दोनों का बधाईंया दे रहे हैं।

वीर दास इस कैटेगरी में हुए नॉमिनेट

वीर दास बहुत ही फेमस कॉमेडियन हैं। उन्हें नेटफ्लिक्स पर उनके शो वीर दास: लैंडिग के लिए नॉमिनेट किया गया है। वीर दास के साथ फ्रांस के ले फ्लैम्बो, अर्जेंटीना के एल एनकारगाडो और यूके के कॉमेडी शो डेरी गर्ल्स सीजन 3 को नॉमिनेट किया गया है।

कहां होंगे इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2023

20 नवंबर 2023 को इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2023 का आयोजन न्यूयॉर्क में किया जाएगा। वहीं इन सभी सितारों के साथ-साथ प्रोड्यूसर एकता कपूर को भी सम्मानित किया जाएगा। एकता कपूर को 52वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2023 में इंटरनेशनल एमी डायरेक्टरेट पुरस्कार से नवाजा जाएगा। एकता कपूर ने कई फिल्में और सीरीज प्रोड्यूस की हैं।

Created On :   27 Sep 2023 5:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story