Chunnari Chunnari Remake Version: सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने ‘चुनरी चुनरी’ गाने के रीमेक को बताया भजन बोलें-‘वरुण धवन कभी सलमान खान नहीं बन सकते’,

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में 90 के दशक के हिट गाने ‘चुनरी चुनरी’ का रीमेक का इस्तेमाल किया गया है। अब ‘चुनरी चुनरी’ गाने का रीमेक वर्जन रिलीज भी किया जा चुका है। लेकिन इस गाने को सोशल मीडिया पर यूजर्स से निगेटिव रिएक्शन ही मिल रहे हैं। अब ओरिजिनल ‘चुनरी चुनरी’ गाने को अपनी आवाज देने वाले सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने भी इस गाने को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
सलमान खान और वरुण धवन में बहुत बड़ा अंतर है
सलमान खान और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म 'बीवी नंबर 1' में शामिल इस चार्टबस्टर गानें को अपनी आवाज़ देने वाले अभिजीत भट्टाचार्य ने बॉलीवुड में क्लासिक गानों के रीमिक्स के बढ़ते चलन पर चल रही बहस के बीच इस रीक्रिएशन पर गुस्सा जताया है। एएनआई से बात करते हुए अभिजीत भट्टाचार्य ने 'चुनरी चुनरी' को लेकर कहा कि ये गाना सलमान की जिंदगी का सबसे बड़ा गाना था। जब आई थी, तब से अब तक ट्रेंडिंग है। सलमान खान की जिंदगी का सबसे बड़ा हिट है 'चुनरी चुनरी'।
वरुण धवन ने सिर्फ उन्हीं फिल्मों में काम किया है जो उनके पिता यानी डेविड धवन ने डायरेक्ट की थीं। वो उन्हीं गानों का इस्तेमाल करते हैं जो कभी हिट हुए थे। वरुण धवन इस गाने से सलमान खान नहीं बन सकते। सलमान खान और वरुण धवन में बहुत बड़ा अंतर है।
यह भी पढ़े -पूजा भट्ट ने शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर, लिखा- पुरानी तस्वीरों में होती है कुछ अनोखी बात
भजन की तरह लगता है रीमेक वर्जन
'चुनरी चुनरी' के नए रीमेक पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिजीत ने मजाक में कहा कि यह किसी भजन जैसा लगता है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जब मैंने गाना सुना, तो मुझे लगा कि यह कोई भजन है। चुनरी चुनरी एक रोमांटिक गाना था और अब उन्होंने इसे भजन बना दिया है। 'है जवानी तो इश्क होना है' के निर्माताओं ने 'चुनरी चुनरी' का रीमेक बनाने से पहले मुझसे कॉन्टैक्ट भी नहीं किया था। अगर वे रीमेक के लिए मुझसे संपर्क करते, तो भी मैं इसे करने से पहले दोबारा सोचता।
Created On :   27 May 2026 1:10 PM IST












