सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: 'दिल पे चलाईं छुरियां' वाले इंटरनेट सेंसेशन राजू से मिले सिंगर सोनू निगम, साथ में गाया गाना, दिया बड़ा ऐलान

- 'दिल पे चलाईं छुरियां' वाले राजू से मिले सोनू निगम
- साथ में गाया गाना
- वीडियो हुआ वायरल
डिजिटल डेस्क, मुंबई। आए दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ना कोई इंप्लूएसर, वीडियो और गाना वायरल होता रहता है। जिस पर कई सारे सितारे भी वीडियोज बनाते हैं। इन दिनों सोनू निगम का गाना दिल पे चलाईं छुरियां वायरल हो रहा है। ये तब चर्चा में आया जब इंटरनेट सेंसेशन राजू ने इस गाने को गाया। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज गायक सोनू निगम ने हाल ही में इंटरनेट सेंसेशन बन चुके राजू कलाकार से मुलाकात की। इंटरनेट पर इन दिनों 'दिल पे चलाईं छुरियां' गाने के अपने वर्जन से धूम मचा चुके राजू से मिलकर सोनू निगम ने बड़ा ऐलान किया है। वहीं दोनों से साथ मिलकर गाना भी गाया।
कौन है राजू कलाकार?
गुजरात के सूरत के रहने वाले राजू कलाकार का असली नाम राजू भट्ट है। वो पेशे से कठपुतली चलाते हैं। लेकिन कुछ हफ्ते पहले, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनका एक वीडियो पूरी तरह उनकी किस्मत बदल गया। पत्थर के दो छोटे टुकड़ों को म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट की तरह बजाकर और दर्द भरे चेहरे के साथ जब उन्होंने ‘दिल पे चलाईं छुरियां’ गाया, तो लोग देखते ही रह गए। वीडियो इतना वायल हुआ कि इसे 143 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया। लोगों ने राजू की तुलना खुद सोनू निगम से शुरू कर दी। बता दें कि, ये गाना 1995 में फिल्म 'बेवफा सनम' में आया था।
सोनू निगम ने राजू से की मुलाकात
सोनू निगम ने खुद राजु से मुलाकात की और उनके साथ एक वीडियो शूट किया। वीडियो में दोनों साथ गा रहे हैं और सोनू निगम राजू के इस्तेमाल किए गए पत्थरों से खुद म्यूजिक निकालते दिखते हैं। इस वीडियो को टी-सीरीज ने शूट और शेयर किया है। इसके अलावा सोनू निगम ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'आप इसे गुनगुना रहे हैं, अब इसे फिर से सुनने के लिए तैयार हो जाइए। इस सोमवार कुछ खास आने वाला है।' साफ है कि दोनों मिलकर इस गाने का नया वर्जन लाने की तैयारी कर चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं।
Created On :   12 July 2025 2:09 PM IST