RCB Victory Parade Stampede: 'कोई जश्न जिंदगी से बड़ा नहीं', अनुष्का शर्मा के बाद एक्टर सोनू सूद ने जताया बेंगलुरु भगदड़ हादसे पर शोक

कोई जश्न जिंदगी से बड़ा नहीं, अनुष्का शर्मा के बाद एक्टर सोनू सूद ने जताया बेंगलुरु भगदड़ हादसे पर शोक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को जो कुछ भी हुआ उससे पूरा देश स्तब्ध है। RCB (Royal Challengers Bangalore) की विक्ट्री परेड में शामिल होने आए 11 लोगों की मौत भगदड़ मचने से हो गई। वहीं, 33 लोग घायल हुए। इस हादसे पर नेताओं से लेकर बॉलिवुड एक्टर्स अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। इस कड़ी में एक्टर सोनू सूद ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा कोई भी जश्न जिंदगी से बड़ा नहीं होता।

सोनू सूद ने जाहिर किया शोक

सोनू सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बेंगलुरु भगदड़ पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, बेंगलुरु में आईपीएल समारोह के दौरान हुई त्रासदी से दिल टूट गया। कोई भी उत्सव या जश्न जीवन से बड़ा नहीं होता है। पीड़ित परिवारों और सभी प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं।
आपको बता दें कि, एक्टर ने इंस्टाग्राम पर भी स्टोरी शेयर कर दुख जाहिर किया।

यह भी पढ़े -आरसीबी जीत के बाद विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए लिखा खूबसूरत नोट, बोले- 'हम हमेशा साथ रहेंगे'

अनुष्का शर्मा ने जाहिर किया शोक

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी और शानदार एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेंगलुरु भगदड़ हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने Royal Challengers Bangalore (आरसीबी) के आधिकारिक बयान को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया। साथ ही, कैप्शन में हार्डब्रेक का इमोजी लगाया।

आरसीबी ने लिखा, टीम के आगमन की प्रत्याशा में बेंगलुरु में लोगों की भीड़ के बारे में मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से हम बहुत दुखी हैं। सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़े -प्रियंका-रणवीर और अनुष्का स्टारर फिल्म के 10 साल पूरे, फरहान अख्तर बोले- ‘दिल धड़कने दो’

Created On :   5 Jun 2025 4:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story