Squid Game 3 Release Date: स्क्विड गेम के सीजन 3 का इंतजार हुआ खत्म, जानें कहां और कब होगी रिलीज?

- स्क्विड गेम सीजन 3 की रिलीज डेट आई सामने
- इस बार और ज्यादा खतरनाक होने की है संभावना
- इसका टाइम कर लें नोट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ कोरिया का थ्रिलर ड्रामा 'स्क्विड गेम' ऑडियंस को बहुत ही पसंद आया था। इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं और दर्शकों को सीजन 3 का बेसब्री से इंतजार था। रेड लाइट, ग्रीन लाइट की खतरनाक दुनिया में वापस से कदम रखने के लिए सब बहुत ही एक्साइटेड हैं। अब सभी दर्शकों का इंतजार खत्म होता हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि स्क्विड गेम सीजन 3 की रिलीज डेट सामने आ गई है।
कब और कहां होगी रिलीज?
स्क्विड गेम का सीजन 3 नेटफ्लिक्स पर देखा जाएगा। इसका पहला सीजन 2021 में आया था। इसके बाद ही दुनियाभर में सभी दर्शकों को काफी पसंद आया था। इस सीरीज में कर्ज में फंसे लोगों को पैसों का लालच देकर उनके साथ खूनी खेल खेला जाता है। इस खेल में जिसको भी जीत मिलती है उसको करोड़ों का इनाम मिलता है। लेकिन जो भी हारेगा उसको मौत के घाट उतार दिया जाएगा। बता दें, 'स्क्विड गेम सीजन 3' 27 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है। ओटीटी के फेमस प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी गई है।
Good looks, good looks, and good looks (can kill) ✨Watch Squid Game Season 3, out 27 June, only on Netflix. pic.twitter.com/MA7LThTqE0
— Netflix India (@NetflixIndia) June 25, 2025
कितने बजे होगी रिलीज?
इंडिया में 'स्क्विड गेम सीजन 3' दोपहर 12:30 से रिलीज होगा। इस सीजन में कुल 6 एपिसोड होंगे। स्क्विड गेम के पहले सीजन में 9 एपिसोड थे और दूसरे सीजन में 7 एपिसोड थे, तो अब इस सीजन में एक एपिसोड और कम कर दिया गया है। ये एक कोरियन सिरीज है जिसको 30 से भी ज्यादा भाषाओं में डब किया गया है।
क्या है स्क्विड गेम सीजन 3 की स्टारकास्ट?
स्क्विड गेम 3 की स्टार कास्ट के बारे में जानें तो इसमें कई एक्टर्स ने कमबैक किया है। साथ ही कई नए कलाकार भी शामिल हैं। ली जंग-जे, गी-हुन के तौर पर (खिलाड़ी 456) फिर से दिखेंगे। साथ ही ली ब्युंग-हुन वापिस से फ्रंट मैन के रोल में नजर आएंगे। वहीं, वी हा-जुन, यिम सी-वान, कांग हा-न्यूल, पार्क सुंग-हून, यांग डोंग-ग्यून, कांग ऐ-सिम, जो यूरी, ली डेविड, रोह जे-वोन, और पार्क ग्यू-यंग नजर आएंगे।
Created On :   26 Jun 2025 5:23 PM IST