सुपरस्टार पवन सिंह के गाने 'हरी हरी ओढ़नी' को मिले रिकॉर्ड तोड़ व्यूज, रिलीज के 6 महीने बाद भी यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड

  • पावरस्टार पवन सिंह के नाम दर्ज हुआ एक और रिकॉर्ड
  • गाने को मिले 25 करोड़ से ज्यादा व्यूज
  • शादी समारोह की शान बना गाना

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। उनके गाने 'हरी हरी ओढ़नी' ने यूट्यूब पर अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। पावरस्टार के इस गाने को आज से करीब 6 महीने पहले रिलीज किया गया था। जिसने रिलीज के बाद से ही काफी धूम मचाया और अब इसी गाने ने एक बार फिर तहलका मचाया हुआ है।

दरअसल, पवन सिंह जब भी अपने फैंस के लिए कोई गाना या मूवी लेकर लाते हैं तो उनके चाहने वाले बड़े ही चाव से देखते और काफी सराहते हैं। इसी को देखते हुए पावरस्टार पवन सिंह 6 महीने पहले एक गाना लेकर आए थे, जिसके बोल थे 'हरी हरी ओढ़नी'। इस गाने को रिलीज होने के कुछ ही दिन बाद करोड़ों में व्यूज मिल गए थे। इस गाने के नाम एक और रिकॉर्ड है। बता दें कि, भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा तेज 100 मिलियन व्यूज क्रॉस करने वाले गानों में इसका नाम शुमार है। अब इस गाने ने व्यूज के मामले में एक और नया आयाम छू लिया है।

गाने को मिले रिकॉर्ड तोड़ व्यूज

इस गाने की पॉपुलैरिटी इतनी है कि यह गाना अभी भी टॉप ट्रेंडिंग में बना हुआ है। इस गाने में सुपरस्टार पवन सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा की मशहूर डांसर डिंपल सिंह को भी देखा गया था। दोनों स्टार्स की जुगलबंदी फैंस को काफी पसंद आई थी। जिसकी बदौलत ही इस गाने को इतनी बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि, इस गाने को यूट्यूब चैनल 'डीआरएस म्यूजिक' पर रिलीज किया गया था। जिसे अब तक 251 ( 25 करोड़ से ज्यादा) मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। जबकि इस गाने को अब तक 17 लाख लोगों ने लाइक किया है।

टॉप ट्रेंडिंग में बना हुआ है गाना

पवन सिंह और डिंपल सिंह के इस गाने पर बात करना इसलिए भी अहम हो जाता है क्योंकि, ये गाना 6 महीने बाद भी यूट्यूब पर 31 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि, इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक का डॉयरेक्शन प्रियांशु सिंह ने किया है। जबकि इस गाने को डायरेक्ट भोजपुरी सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर पवन पटेल ने किया है।

शादी समारोह का शान बना यह गाना

इस गाने को पवन सिंह और अनुपमा यादव ने गाया है। यह गाना लोगों के दिलों पर इस कदर छाया हुआ है कि शादी समारोह या किसी भी शुभ अवसर पर जमकर बाजया जाता है। जिस पर लोग अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाते हैं। इस गाने की लोकप्रियता का पता इस बात से भी लगाया जा सकता है कि यह गाना यूपी, बिहार और झारखंड तक ही सीमित नहीं है बल्कि हिंदी भाषी राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली जैसे तमाम बड़े राज्यों में भी यह गाना खूब बजाया और सुना जा रहा है।

Created On :   21 May 2023 11:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story