अपकमिंग फिल्म: श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर की फिल्म 'कपकपी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज, जाने कब रिलीज हो रही फिल्म

- श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर की फिल्म
- 'कपकपी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज
- जाने कब रिलीज हो रही फिल्म
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की पसंदीदा कॉमिक जोड़ी श्रेयस तलपदे और तुषार कपूर एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'कपकपी' के लिए फिर से एक साथ आ रहे हैं। बीते साल यानी 2024 में इस फिल्म का एलान हुआ था। वहीं बीते दिनों फिल्म का मजेदार टीजर रिलीज किया गया था जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया था। अब मेकर्स ने फिल्म का शानदार ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। तुषार ने इंस्टाग्राम पोस्टर पर फिल्म कंपकंपी का ट्रेलर वीडियो दिखाया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'उन्हें लगा कि यह सिर्फ एक खेल है... आत्माओं के पास कुछ और ही योजनाएं थीं। इस मुश्किल महीने में हम सभी को कुछ हंसी की जरूरत है।
कैसा है ट्रेलर
फिल्म कंपकंपी का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें आपको हंसी, मजाक मस्ती के बीच हॉरर का तड़का देखने को मिलेगा। ट्रेलर की शुरुआत होती है लाइट जाने से-जैसे ही कोई स्विच बोर्ड पर लाइट जलाने के लिए बटन दबाता है तभी अचानक सफेद साड़ी में लिपटी किसी लड़की का खौफनाक चेहरा दिखाई देता है और शुरू होता है असली खेल...दोस्तों के एक ग्रुप से ट्रेलर शुरू होता है, जो एक ओइजा बोर्ड के साथ खिलवाड़ करते नजर आते हैं। जैसे की फिल्म की टैगलाइन है- "आत्मा जी, दर्शन दो ना" है। वैसे ही फिल्म की कहानी भी है। फिल्म की कहानी ओइजा बोर्ड के ईर्द-गिर्द घूमती है। यह खेल सभी दोस्त मिलकर खेलते हैं और फिर होती है आत्मा की एंट्री, जो आपको हंसाएंगी भी और डराएगी भी।
फिल्म कपकपी स्टार कास्ट
संगीथ सिवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कपकपी' में श्रेयस तलपदे और तुषार कपूर के अलावा सोनिया राठी, सिद्धि इदनानी, अभिषेक कुमार, जय ठक्कर ने अहम रोल निभाया है। फिल्म के सौरभ आनंद और कुमार प्रियदर्शी ने लिखा है। कपकपी, 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Created On :   14 May 2025 6:08 PM IST