'द केरला स्टोरी' बनी इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का तोड़ा रिकॉर्ड, 13वें दिन की इतनी कमाई

द केरला स्टोरी बनी इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का तोड़ा रिकॉर्ड, 13वें दिन की इतनी कमाई
  • 'द केरला स्टोरी' ने 13वें दिन की 165 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
  • ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का तोड़ा रिकॉर्ड,

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म द केरल स्टोरी रिलीज होने से पहले से ही काफी विवादों से गुजर रही थी। लेकिन सभी मुश्किलों से आगे बढ़ 5 मई को फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया और फिल्म की कमाई से यह साफ पता चल रहा है कि फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। अब अदा शर्मा की ये फिल्म साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। फिल्म का शानदार कलेक्शन लगातार जारी है फिल्म ने रिलीज के 13वे दिन भी रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने रिलीज को दो हफ्ते से भी कम समय में रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के टोटल कलेक्शन को पार कर लिया है। जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि, फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

13वें दिन भी रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन

लगातार विवादों का सामना करने के बाद भी फिल्म 'द केरला स्टोरी' सिनेमाघरों में कमाल कर रही है। रिलीज के 13वे दिन भी सिनेमाघर फुल हैं। फैंस इस फिल्म को बेहद पसंद कर रहे हैं। अब फिल्म का 13 वे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ‘द केरला स्टोरी’ ने दूसरे बुधवार यानी 13वें दिन 9.25 करोड़ रुपयों का बिजनेस किया है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई अब 165.94 करोड़ रुपये हो गई है। इसी के साथ ‘द केरला स्टोरी’ अब 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। बीते दिन 5 मई को रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टारी में अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई हैं और इस समय वह सबकी फेवरेट भी बनी हुई है। सभी फैंस इस फिल्म की जोर-शोर से तारीफ करने में लगे हुए है।

‘तू झूठी मैं मक्कार’ को छोड़ा पीछे

डायरेक्टर लव रंजन की ‘तू झूठी मैं मक्कार’ मार्च में रिलीज़ हुई थी। फिल्म का टोटल कलेक्शन 149.05 करोड़ रुपये पूरा किया था। वहीं अब ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक केरल स्टोरी के 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने की पुरी संभावना है। इसी के साथ शाहरुख खान की ‘पठान’ के बाद ये आंकड़ा पार करने वाली ये साल 2023 की दूसरी हिंदी फिल्म बन जाएगी।

इस कारण हुआ विवाद

साल 2022 के नवंबर महीने में इस फिल्म के टीजर लॉन्च होने के बाद से ही चालू हैं। फिल्म की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने शालिनी उन्नीकृष्णन का किरदार निभाया हैं। इस फिल्म पर इतने विवाद इसलिए हो रहे हैं क्योंकि इस फिल्म की कहानी उन लड़कियों पर आधारित है, जो बनना तो नर्स चाहती थी लेकिन ISIS के नापाक मंसूबो के चलते उन्होंने आतंकवाद का दामन थाम लिया। फिल्म में शालिनी ने कहा है कि 32000 लड़कियों को केरल में धर्म परिवर्तन करवाकर ISIS में भर्ती कर दिया गया हैं और वह भी उनमें से एक हैं। वहीं विवादों को चलते इस बड़े आकड़े को घटाकर 32000 से 3 कर दिया गया है।

Created On :   18 May 2023 5:25 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story