अपकमिंग फिल्म: ‘बॉर्डर 2’ का अगला गाना ‘जाते हुए लम्हों’ हुआ रिलीज, विशाल मिश्रा की आवाज ने जीता लोगों का दिल, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

‘बॉर्डर 2’ का अगला गाना ‘जाते हुए लम्हों’ हुआ रिलीज, विशाल मिश्रा की आवाज ने जीता लोगों का दिल, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
रिलीज से पहले ही सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म गाने सोशस मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। फिल्म का पहला गाना संदेशे आते हैं को लोगों ने जमकर प्यार दिया। अब फिल्म का दूसरा गाना ‘जाते हुए लम्हों’ रिलीज कर दिया गया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रिलीज से पहले ही सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म गाने सोशस मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। फिल्म का पहला गाना संदेशे आते हैं को लोगों ने जमकर प्यार दिया। अब फिल्म का दूसरा गाना ‘जाते हुए लम्हों’ रिलीज कर दिया गया है। खास बात ये है कि यह गाना भी ‘बॉर्डर’ फिल्म के ही गाने का री-क्रिएटेड वर्जन है। ये दोनों ही गाने बॉर्डर फिल्म के हिट गाने हैं।

विशाल मिश्रा ने दी आवाज

‘जाते हुए लम्हों’ के इस री-क्रिएटेड वर्जन को विशाल मिश्रा ने गाया है। साथ में गाने में ओरिजनल सॉन्ग के सिंगर रूप कुमार राठौड़ की आवाज भी सुनाई देती है। ‘घर कब आओगे’ गाने की तरह ही इस गाने को भी मिथुन ने ही कंपोज किया है। जबकि ‘बॉर्डर’ फिल्म में इस गाने को जावेद अख्तर ने लिखा था और अनु मलिक ने कंपोज किया था। रूप कुमार राठौड़ की आवाज में बने ओरिजिनल गाने को अब विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है।

‘जाते हुए लम्हों’ ‘बॉर्डर 2’ का तीसरा गाना है। इस फिल्म से सबसे पहला गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज हुआ था। जिसे काफी पसंद किया गया। वहीं फिल्म से दूसरा गाना रोमांटिक सॉन्ग ‘इश्क दा चेहरा’ रिलीज हुआ था। अब यह तीसरा गाना रिलीज किया गया है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। फैंस इस वॉर ड्रामा का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Created On :   12 Jan 2026 1:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story