मनोरंजन: 'खतरों के खिलाड़ी' में शामिल होंगे बिग बॉस 16 के यह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, यह सेलेब्स भी आएंगे नजर

खतरों के खिलाड़ी में शामिल होंगे बिग बॉस 16 के यह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, यह सेलेब्स भी आएंगे नजर
  • इस साल से कलर्स टीवी पर शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी का 14वां सीजन
  • डायरेक्टर रोहित शेट्टी करेंगे होस्ट
  • बिग बॉस 16 का यह एक्स कंटेस्टेंट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। डायरेक्टर रोहित शेट्टी के टीवी के सबसे फेमस स्टंट और रिएलटी बेस्ड शो 'खतरों के खिलड़ी' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। शो के हर नए सीजन में कई तरह के यूनिक स्टंट्स को शामिल किया जाता है। इस वजह से शो को लेकर लोगों के बीच बज बन रहता है। 'खतरों के खिलाड़ी' शो में रोहित शेट्टी कई सेलेब्स से जोखिम भरे स्टंट्स करवाते हैं। ऐसे में इस अपकमिंग शो का हिस्सा बनने वाले कई सेलेब्रिटीज के नाम आना शुरू हो गए हैं। इन्में से कुछ नाम को कंफर्म माना जा रहा है।

समर्थ जुरैल होंगे शामिल

कलर्स चैनल का सबसे फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 16 में समर्थ जुरैल ने वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री ली थी। इस शो में उन्हें चिंटू के नाम से भी जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो समर्थ जल्द ही खतरों के खिलाड़ी शो में नजर आ सकते हैं। शो में शामिल होने वाले सेलेब्स की लिस्ट में उनका नाम सामने आया है। इस शो को लेकर समर्थ काफी दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि, शो में शामिल होने के लिए समर्थ की ओर से आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। मगर, इस बीच समर्थ के शो से जुड़ी एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

इसे बारे में पिंकविला के सूत्रों से पता चलता है कि बिग बॉस 16 के वाइल्ड कंटेस्टेंट्स रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' में दिखाई देने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, समर्थ जुरैल का शो में आना कंफर्म हैं। हमेशा की तरह इस बार भी यह शो कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं, इस साल के सीजन की शूटिंग कैप टाउन में न होकर बुलगारिया में की जाएगी।

यह सेलेब्स भी बनेंगे हिस्सा

इस बार 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 14 में समर्थ जुरैल के अलावा अन्य सेलेब्रिटीज के नाम भी फाइनल माने जा रहे हैं। इनमें एक्टर गश्मीर महाजन, शोएब इब्राहिम, हैली शाह, जिया शंकर, मनीषा रानी, खानजादी, विवेक दहिया, अंकिता लोखंडे, और निमृत कौर आहलुवालिया समेत अन्य स्टार भी हिस्सा लेंगे।

Created On :   17 April 2024 5:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story