फिल्म कलेक्शन: तीसरे मंडे बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 का हाल बेहाल, 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना बेहद मुश्किल ! जाने कलेक्शन

तीसरे मंडे बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 का हाल बेहाल, 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना बेहद मुश्किल ! जाने कलेक्शन
  • तीसरे मंडे बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 का हाल बेहाल
  • 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना बेहद मुश्किल !

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट टाइगर 3 को दिवाली के मौके पर 12 नबंवर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। दिवाली होने के बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। फिल्म ने शुरुआती हफ्ते में शानदार कलेक्शन किया। लेकिन रिलीज के दूसरे हफ्ते में एंट्री करते ही 'टाइगर 3' की कमाई में गिरावट आनी शुरु हो गई। बावजूद इसके ‘टाइगर 3’ने रिलीज के 15 दिनों में 270 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। चलिए यहां जानते हैं सलमान खान की फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है-

16वें दिन किया इतना कलेक्शन

वीकेंड पर ‘टाइगर 3’ की कमाई में थोड़ा उछाल भी देखा गया था। जहां दूसरे शनिवार फिल्म ने 5.77 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं तीसरे संडे फिल्म की कमाई 6.75 करोड़ रुपये रही। वहीं अब फिल्म की रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे मंडे की कमाई सामने आ गई है। खबरों के मुताबिक ‘टाइगर 3’ ने तीसरे मंडे को महज 2.60 करोड़ की कमाई की है। इसके बाद ‘टाइगर 3’ का 16 दिनों का कुल कलेक्शन अब 273.8 करोड़ रुपये हो गया है।

शाहरुख-ऋतिक का दमदार कैमियो!

निर्देशक मनीष शर्मा की 'टाइगर 3' एक एक्शन थ्रिलर है जिसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी ने लीड रोल प्ले किया है। ये फिल्म टाइगर फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। 'टाइगर 3' में रेवती, सिमरन, रिद्धि डोगरा, विशाल जेठवा, कुमुद मिश्रा, रणवीर शौरी और आमिर बशीर ने भी अहम रोल प्ले किया है। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ के एक्शन सीन्स के अलावा शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का भी कैमियो है। यशराज प्रोडक्शन हाउस में बनी इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस सीरीज की पहली दो फिल्में 'एक था टाइगर' (2012) और 'टाइगर जिंदा है' (2017) सुपरहिट रही थी।

Created On :   28 Nov 2023 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story