फिल्म फेयर अवॉर्ड 2024: फिल्म फेयर अवॉर्ड जीतने वाली आलिया पर भारी पड़ीं तृप्ति डिमरी, जाह्नवी से लेकर राजकुमार राव तक इन सितारों ने लूटी लाइमलाइट

  • फिल्म फेयर अवॉर्ड 2024 हुआ सम्पन्न
  • दूसरे दिन फिल्मी सितारों ने जमकर बिखेरे जलबे
  • करीना से लेकर आलिया, तृप्ति ने लूटी लाइमलाइट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 का अयोजन गुजरात के गांधी नगर में हुआ। 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत 27 जनवरी को हुई, और यह कल यानी 28 जनवरी तक चला। बीती रात कई कैटेगरी में अवॉर्ड की घोषणा की गई। वरुण धवन, जाह्नवी कपूर और करीना कपूर खान जैसी कई हस्तियां भी इस बॉलीवुड इवेंट में डांस परफॉर्मेंस दी। तृप्ति डिमरी ने भी फिल्मफेयर डांस डेब्यू किया। कल करण जौहर, जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा, समेत कई हस्तियां रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आईं। जिसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

'फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024' में बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान छाई रहीं। रेड कलर की साड़ी में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थीं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने डांस परफॉर्मेंस भी दी।

वहीं आफ व्हाइट कलर के इंडो वेस्टर्न ड्रेस में आलिया भट्ट भी काफी ग्लैमरस लग रही थीं। आलिया भट्ट को फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला है।

वहीं सारा अली खान ने अपने ब्लैक हाई स्लीट सीक्वेंस गाउन में रेड कार्पेट पर चार चांद लगा दिए। वहीं इस बॉलीवुड इवेंट में सारा ने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस भी दी।

'एनिमल' स्टार तृप्ति डिमरी भी इस दौरान काफी हॉट अंदाज में नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने पैपराजी को जमकर पोज दिए।

वहीं विक्रांत मैसी भी सूट बूट में कमाल लुक में नजर आए। इस दौरान एक्टर ने पैपराजी को जमकर पोज दिए।

वहीं बनारसी साड़ी में ईशा गुप्ता ने सभी को अपना दीवाना बना दिया। एक्ट्रेस वाकई में खूबसूरत लग रही थीं।

'12वीं फेल' एक्ट्रेस मेधा शंकर ने भी लाल कलर की साड़ी में बेहद स्टनिंग लग रही थीं।

वहीं रणबीर कपूर ऑल डार्स ब्लू कलर के सूट काफी हैंडसम लग रहे थे। इस दौरान एक्टर ने आलिया भट्ट के साथ भी पोज दिए।

इस दौरान एक्टर राजकुमार राव भी शानदार लुक में नजर आए।

इस इवेंट में एक्ट्रेस सयामी खेर भी शानदार लुक में पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस हॉट रेड कलर की गाउन में नजर आईं।

इस इवेंट में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी शानदार लुक में पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस सिल्वर ड्रेस में नजर आईं।

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी हमेशा की तरह हॉट अंदाज में इवेंट का हिस्सा रहीं।

इवेंट में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी शिमरी साड़ी में नजर आईं। इवेंट में एक्ट्रेस ने एक्टर वरुण धवन के साथ डांस करके चार चांद लगा दिए।

इवेंट में एक्ट्रेस शेफाली शाह भी ट्रडिशनल लुक में पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ऑफ वाइटर साड़ी में खूबसूरत नजर आईं।


Created On :   29 Jan 2024 9:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story