टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, दीपिका पादुकोण के साथ इस फिल्म में आईं थी नजर

टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, दीपिका पादुकोण के साथ इस फिल्म में आईं थी नजर
  • टीवी फिल्म इंडस्ट्री में 2 दिन में दो मौते
  • सोमवार को कुल्लू के बंजार में 50 फीच गहरी खाई में गिरी कार
  • मंगेतर के साथ तीर्थन घाटी घूमने जा रही थी एक्ट्रेस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी जगत से एक और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जिससे पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फेमस टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का कार एक्सीडेंट हुआ है जिसमें एक्ट्रेस की मौत हो गई है। सीरियल 'साराभाई वर्सेज साराभाई' से एक्ट्रेस ने घर घर में अपनी अलग पहचाना बनाई थी। वैभवी 32 साल की थीं। इस घटना से उनका परिवार समेत तामाम फैंस सदमे में हैं। एक्ट्रेस का चंडीगढ़ में रहने वाला परिवार उनका शव मुंबई लेकर आ रहा है। वैभवी का अंतिम संस्कार बुधवार को सुबह 11 बजे किया जाएगा।

जेडी मजेठिया ने निधन को किया कंफर्म

वैभवी के निधन को कंफर्म वैभवी के साथ साराभाई टेक 2 में काम कर चुके एक्टर और मेकर जेडी मजेठिया ने अपने ट्वीटर हैंडल पर किया है। उन्होंने लिखा, “ लाइफ बहुत अनप्रिडिक्टेबल है। एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस , डियर फ्रेंड वैभवी उपाध्याय, जिन्हें साराभाई वर्सेज साराभाई की "जैस्मीन" के रूप में जाना जाता है, का निधन हो गया। वह नॉर्थ में एक दुर्घटना का शिकार हो गई। परिवार उसे कल सुबह लगभग 11 बजे अंतिम दर्शन के लिए मुंबई लाएग। रेस्ट इन पीस वैभवी।"

50 फुट गहरी खाई में गिरी कार

खबरों के अनुसार, एक्ट्रेस का एक्सीडेंट सोमवार को कुल्लू के बंजार में हुआ था। सड़क हादसे में एक्ट्रेस की मौत हो गई। वैभवी उपाध्याय अपने मंगेतर के साथ कार में थीं। वो तीर्थन घाटी में घूमने के लिए जा रही थीं। लेकिन एक टर्न पर गाड़ी ने कंट्रोल खो दिया और गाड़ी 50 फुट गहरी खाई में जा गिरी। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही वहां के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को इसकी खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब गाड़ी में वैभवी को देखा तो तब तक उनकी मौत हो गई थी। एक्सीडेंट के समय वैभवी के मंगेतर जय सुरेश गांधी भी उनके साथ थे। उन्हें हलकी चोटें आई हैं, जिसका इलाज बंजार अस्पताल में किया गया।


दीपिका पादुकोण संग किया था काम

वैभवी टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस थीं। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है। लेकिन एक्ट्रेस को बड़ी पहचान सीरियल 'साराभाई वर्सेज साराभाई' से मिली। इस शो में उन्होनें जैस्मिन का किरदार निभाया था। जिसमें उनके रोल और एक्टिंग को खूब प्यार मिला था। टीवी शोज के अलावा वैभवी ने दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक में भी काम किया था। एक्ट्रेस के जाने से पुरी टीवी इंडस्ट्री समेत फैंस की आंखे नम है। टीवी इंटस्ट्री इस समय शौक में है 2 दिन में यह दूसरी घटना है इससे पहले एक्टर आदित्य सिंह राजपूत संदिग्ध स्थिति में घर के बाथरूम में मृत पाए गए।

Created On :   24 May 2023 5:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story