सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: यूएई में छुट्टियां मना रहे हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना! इंस्टाग्राम स्टोरी हुई वायरल

यूएई में छुट्टियां मना रहे हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना! इंस्टाग्राम स्टोरी हुई वायरल
  • यूएई में छुट्टियां मना रहे हैं विजय और रश्मिका !
  • इंस्टाग्राम स्टोरी हुई सोशल मीडिया पर वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा के बेहतरीन एक्टर्स में से हैं। दोनों ने साथ मिलकर कई फिल्मे की हैं जो सुपर डुपर हिट हुई हैं जैसे कि डियर कॉमरेड और गीता गोविंदम मूवी में दोनों ने एक साथ काम किया है। लेकिन बीते कुछ समय से दोनों की डेटिंग की खबरें चर्चा में हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। लेकिन अब तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की है। दोनों ने सोशल मीडिया पर कुछ पिक्चर्स अपलोड की हैं जोकि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। फैंस का मानना है कि, दोनों इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात में छुट्टियां मना रहे हैं।

यह भी पढ़े -ऑरा के साथ बेड पर लेटी दिखीं रश्मिका मंदाना, कहा- 'इसके साथ बेस्ट होती है मेरी सुबह'

5 अप्रैल को है रश्मिका का जन्मदिन

अपनी छानबीन से दोनों के कुछ फैंस ने बताया है कि, रश्मिका और विजय यूएई में ही छुट्टियां मना रहे हैं। बता दें कि, 5 अप्रैल को रश्मिका का जन्मदिन है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस खास दिन पर खुशी के कुछ पल बिताने के लिए विजय और रश्मिका दोनों वहां पहुंचे हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल स्टोरी

3 अप्रैल को विजय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म 'द फैमिली स्टार' को लेकर एक वीडियो शेयर किया था। यह उनकी आने वाली फिल्म है। वहीं, दूसरी ओर रश्मिका ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में मोर की तस्वीर शेयर की थी। दोनों के फैंस ने देखा कि विजय की पोस्ट में भी मोर दिख रहा था। इसके बाद से ही यह खबर चर्चा में है कि विजय और रश्मिका एक साथ यूएई गए हैं।

यह भी पढ़े -रश्मिका मंदाना बोलीं, जापान जाने का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार


विजय देवरकोंडा अपनी वीडियो में बताते दिखे कि उनकी फिल्म 'द फैमिली स्टार' अमेरिका में 500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। यह उनके करियर की सबसे बड़ी रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी दिन रश्मिका का जन्मदिन है।


दोनों ने बताया एक दूसरे का अच्छा दोस्त

साल 2018 में विजय और रश्मिका की साथ में एक फिल्म आई थी। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया, जिसके बाद उनके डेटिंग की खबरें भी आने लगीं। जब विजय और रश्मिका से इस बारे में पूछा गया तो दोनों ने एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया था। बीच में खबरें ये भी आई थी कि, कपल फरवरी में शादी करने वाला हैं। लेकिन ये सिर्फ रुमर्स थे। कपल ने अब तक दोनों के रिश्तो को लेकर कोई बात नहीं की है।

यह भी पढ़े -रश्मिका मंदाना 'एनिमल' की कामयाबी के जश्‍न का हिस्‍सा न बनने के बारे में खुलकर बोलीं

Created On :   4 April 2024 12:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story