Monalisa First Song: वायरल गर्ल मोनालिसा बॉलीवुड हिरोइन में सबकी कर देंगी छुट्टी! गाने का फर्स्ट लुक देख फैन्स हुए क्रेजी

- वायरल गर्ल मोनालिसा बॉलीवुड हिरोइन में सबकी कर देंगी छुट्टी!
- गाने का फर्स्ट लुक देख फैन्स हुए क्रेजी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा ने एक्टिंग में कदम रख दिया है। फिल्म ऑफर होने के बाद अब जल्द ही मोनालिसा एक एल्बम वीडियो में नजर आएंगी। मोनालिसा ने अपने पहले गाने की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं इन तस्वीरों में मोनालिसा बेहद ही सुंदर नजर आ रही हैं।
मोनालिसा ने शुरू की पहले गाने की शूटिंग
दरअसल मोनालिसा सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो कर रही हैं। इसी एल्बम से उनका फर्स्ट लुक अब आउट हो चुका है। उत्कर्ष और मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों शूटिंग करते हुए नजर आए। दोनों ने व्हाइट आउटफिट कैरी की है तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा गया कि, "हमारे साथ बने रहें! हमारे अपकमिंग ट्रैक का पहला लुक बस आने ही वाला है।”
मोनालिसा इन तस्वीरों में व्हाइट कलर का सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। कजरारे नैना, खुले स्ट्रेट बाल, माथे पर बिंदी और कानों में बड़े झुमके पहने हुए मोनालिसा गजब की खूबसूरत लग रही हैं फैंस भी उनका ये लुक देख मोनालिसा के दीवाने बन चुके हैं। साथ ही कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
मोनालिसा ने कही थी ये बात
इससे पहले अपने म्यूजिक वीडियो की जानकारी देते हुए मोनालिसा और उत्कर्ष ने बताया था कि, ‘नमस्कार दोस्तों हम एक म्यूजिक वीडियो ला रहे हैं। आप हमें ढेर सारा प्यार दीजिए उत्कर्ष सिंह ने कहा, मैं चाहता हूं आप इसे ढेर सारा प्यार दें। ये मोनालिसा की पहली म्यूजिक वीडियो है और हम इसका बहुत जल्द शूट करने वाले हैं। अपडेट्स् के लिए बने रहिए। थैंक्यू। ”
Created On :   17 May 2025 10:53 AM IST