अपकमिंग फिल्म: सनम तेरी कसम 2 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन को रिप्लेस करेंगी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर? फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

- सनम तेरी कसम 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर?
- फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन
- डायरेक्टर में इंटरव्यू में कही ये बात
डिजिटल डेस्क, मुंबई। हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म सनम तेरी कसम को 9 साल पहले सिनेमाघरों में रिलाज किया गय़ा था। फिल्म के गानों के लोगों ने काफी पसंद किया था लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन बाद में लोगों ने इसकी री-रिलीज की मांग की और मेकर्स ने वैलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म को दोबारा रिलीज किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिर पर अच्छा परफॉर्म भी किया। फिल्म की शानदार कमाई के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की अनाउंसमेंट कर दी है। सनम तेरी कसम 2 की अनाउंसमेंट के साथ स्टारकास्ट को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। मावरा होकेन की जगह श्रद्धा कपूर को कास्ट करने की चर्चा हो रही है।
सनम तेरी कसम 2 श्रद्धा कपूर आएंगी नजर?
सनम तेरी कसम के राइटर और डायरेक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया है कि कुछ फैंस चाहते हैं कि हर्षवर्धन के अपोजिट श्रद्धा कपूर को फिल्म में कास्ट किया जाए। इंसटेंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में राधिका ने जब श्रद्धा कपूर का नाम लिया तो उन्होंने कहा- श्रद्धा को प्लीज टैग कर दो बता दें फिल्म में नई स्टारकास्ट नजर आएगी क्योंकि मावरा होकेन के किरदार सरू की मौत हो चुकी है। तो मेकर्स सीक्वल में नया किरदार लेकर आएंगे। श्रद्धा के फैंस ये सुनकर खुश हैं मगर कुछ लोग इससे खुश नहीं हैं।
लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
श्रद्धा के कास्ट को लेकर कई लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- श्रद्धा कपूर परफेक्ट च्वाइस हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- श्रद्धा बेस्ट लेकिन मावरा अलग हैं। एक ने लिखा- हम देखने ही नहीं जाएंगे ओवरएक्टिंग की दुकान को। सिर्फ मावरा और हर्ष बेस्ट हैं। एक ने लिखा- बकवास मूवी अगर श्रद्धा मैम होगी तो।
Created On :   19 Feb 2025 5:38 PM IST