Sunjay Kapur Last Video: करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का आखिरी वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप, जमीन पर तड़पते दिखे संजय कपूर

करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का आखिरी वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप, जमीन पर तड़पते दिखे संजय कपूर
  • संजय कपूर का आखिरी वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप
  • जमीन पर तड़पते दिखे संजय कपूर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय 53 साल की उम्र में निधन हो गया था। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। बिजनेसमैन ने गलती से मधुमक्खी निगल ली थी जिसने उनके गले में डंक मारा और कार्डियक अरेस्ट की वजह से संजय कपूर की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं संजय कपूर के निधन के 7 दिन बाद दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। करिश्मा कपूर के 15 साल के बेटे कियान ने ही पिता को मुखाग्नि दी थी। अब संजय कपूर का का आखिरी वीडियो सामने आ गया है जिसे देख कर आपकी की भी रुह काप जाएगी।

करिश्मा के एक्स पति संजय कपूर का आखिरी वीडियो आया सामने

करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजनेसमैन संजय कपूर की दुखद मौत के कुछ दिनों बाद, सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके अंतिम पल को दिखाया गया है। वायरल क्लिप में, संजय को दिल का दौरा पड़ने के बाद जमीन पर लेटा हुआ देखा जा सकता है उन्हें इस दौरान मेडिकल हेल्प दी जा रही है एक डॉक्टर उनकी चेस्ट को प्रेस करते हुए नजर आ रहा है ताकि वे होश में आ जाए। लेकिन संजय की बॉडी में कोई हलचल नहीं दिख रही है।

कौन थे संजय कपूर

संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे, जो ग्लोबली इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए लीडिंग ऑटो कंपोनेंट मैन्यूफैक्चरर है। एक बिजनेस लीडर होने के अलावा, वह एक शानदार पोलो खिलाड़ी भी थे, जिन्हें अक्सर मैदान पर मैचों में भाग लेते हुए देखा जाता था। बता दें कि संजय कपूर का अंतिम संस्कार 19 जून को नई दिल्ली में हुआ। 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे के बीच उनकी प्रेयर मीट रखी गई है।

Created On :   21 Jun 2025 3:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story