- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- सरकारी नौकरियों की भर्ती पर केंद्र...
सरकारी नौकरियों की भर्ती पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक,जानिए इस दावे का सच?
- नई सरकारी भर्तियों पर कोई रोक नहीं लगाई गई है
- भर्ती प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रहेंगी
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। देश में अधिकतर युवा बेरोजगारी से परेशान है। वहीं लाखों युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सरकारी नौकरी की चाहत किसे नहीं होती? लेकिन हाल ही में सरकारी नौकरी को लेकर एक दावा किया जा रहा है जो हैरान करने वाला है।दरअसल एक न्यूज वीडियों में यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने नई सरकारी नौकरियों और सार्वजनिक उपक्रमों में नई भर्ती पर रोक लगा दी है।
क्या है दावे का सच
सरकारी नौकरी पर लगे रोक के दावे को जब पीआईबी ने फैक्ट चैक किया तो इस दावे को फैक पाया। वहीं वित्त मंत्रालय की तरफ से भी इस दावे पर सफाई जारी की गई।पीआईबी फैक्ट चैक का कहना है कि सोशल मीडिया में वायरल यह वीडियों भ्रामक है। वहीं सरकारी भर्तियों पर रोक नहीं लगाई गई है ये भर्ती प्रकिया सामान्य रूप से जारी रहेंगी। वहीं पीआईबी ने इस मामले में वित्त मंत्रालय के 4 सिंतबर 2020 के आदेश की एक कॉपी भी शेयर की है। जिसमें साफ कहा गया है कि भारत सरकार में सरकारी भर्तियों पर किसी भी तरह की रोक नहीं लगाई गई है।
एक भ्रामक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने नई सरकारी नौकरियों और सभी सार्वजनिक उपक्रमों में नई भर्ती पर रोक लगा दी है#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 29, 2023
▶️ नई सरकारी भर्तियों पर कोई रोक नहीं लगाई गई है
▶️ भर्ती प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रहेंगीhttps://t.co/MxQ9ZUZ4oP pic.twitter.com/OqaCaQUy0r
भाम्रक है वीडियो
पीआईबी फैक्ट चैक और वित्त मंत्रालय के आदेश से यह साफ है कि यह वीडियो भ्रामक है। वीडियों में सरकारी नौकरियों की रोक को लेकर किए गए सभी दावे झूठे हैं।
Created On :   17 July 2023 4:30 PM GMT