Fake News: क्या CAA के कारण परिणीति को बेटी बचाओ एबेंसडर पद से हटाया ?

Parineeti chopra drops as beti bachao ambassador for tweets and criticised police action against caa know the truth
Fake News: क्या CAA के कारण परिणीति को बेटी बचाओ एबेंसडर पद से हटाया ?
Fake News: क्या CAA के कारण परिणीति को बेटी बचाओ एबेंसडर पद से हटाया ?

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर कई ऐसी रिपोर्ट्स वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को हरियाणा सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के ब्रांड एंबेसडर पद से हटा दिया है। कहा जा रहा है इस लिए हटाया क्योंकि परिणीति ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्यवाही की आलोचना की थी।

परिणीति ने 17 दिसंबर 2019 को एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, अगर विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिंसक कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है, तो हमें अपने देश को अब लोकतंत्र नहीं कहना चाहिए। परिणीति चोपड़ा ने इसे बर्बरता कहा था। 

उनके ट्वीट के बाद कई न्यूज रिपोर्ट्स सामने आई, जिसमें दावा किया गया कि परिणीति को हरियाणा सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं योजना के ब्रांड एंबेसडर पद से हटा दिया है। क्योंकि उन्होंने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी राय जाहिर की है।

                                               

क्या है सच?

दरअसल यह सच है कि परिणीति अब ब्रांड एंबेसडर नहीं हैं, लेकिन ऐसा उनके ट्वीट के कारण नहीं हुआ है। हरियाणा सरकार के साथ उनका अनुबंध अप्रैल 2017 में खत्म हो गया था। न्यूज एजेंसी एएनआई ने हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रवक्ता के बयान को ट्विटर पर शेयर किया है। प्रवक्ता ने अपने बयान में दावे को खारिज किया है और इसे आधारहीन बताया। परिणीति ने एमओयू एक साल के लिए साइन किया था, जिसे बाद में नवीनीकरण नहीं किया गया। 

 

यह साफ है कि सीएए पर किए गए ट्वीट के कारण परिणीति चोपड़ा को  ब्रांड एंबेसडर पद से नहीं हटाया गया है। 

 

Created On :   26 Dec 2019 7:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story