लाइव: आज चंपई सोरेन लेंगे सीएम पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्यौता

आज चंपई सोरेन लेंगे सीएम पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्यौता
  • राज्यपाल से चंपई सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए नहीं मिला वक्त
  • हैदराबाद के लिए रवाना हुए विधायक

डिजिटल डेस्क, रांची। रांची गुरूवार को ईडी की ओर से झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। उनकी गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट के बाहर काफी हलचल देखने को भी मिली। उधर, गठबंधन सरकार की झारखंड मुक्ती मोर्चा और कांग्रेस के विधायक रांची हवाई अड्डे से चार्टर्ड प्लेन में बैठकर हैदराबाद के लिए रवाना हो गए थे। लेकिन, खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के चलते प्लेन में सवार सभी विधायकों की उड़ान रद्द कर दी गई। इसके बाद देर रात को राज्यपाल ने विधायक दल और जेएमएम पार्टी के सबसे दिग्गज नेता चंपई सोरेन को राज्य में सरकार बनाने का न्यौता दिया। हालांकि, इसके लिए राज्यपाल ने संपई सोरेन और विधायकों को 10 दिनों में बहुमत देने के लिए कहा है। ऐसे में आज यानी 2 फरवरी को चंपई सोरेन झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे।

Live Updates

  • 1 Feb 2024 12:34 PM GMT

    चंपई सोरेन पहुंचे राजभवन

    राज्यपाल से मिलने के लिए चंपई सोरेन राजभवन पहुंच चुके हैं। गठबंधन दल के सभी 43 विधायकों उनके समर्थन में हैं। इस बीच जेएमएम ने वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में सभी 43 विधायक दिखाई दे रहे हैं। जो, चंपई सोरेन को अपना समर्थन दे रहे हैं। 

  • 1 Feb 2024 12:26 PM GMT

    आज की रात जेल में रहेंगे हेमंत सोरेन

    कोर्ट की ओर से न्यायिक हिरासत के आदेश मिलने के बाद हेमंत सोरेन को आज की रात जेल में ही बितानी होगी। कोर्ट में ईडी ने पूर्व सीएम को लेकर 10 दिन की रिमांड भी मांगी थी। कहा जा रहा है कि रिमांड आदेश का ही पालन किया जाएगा। ऐसे में आज की रात हेमंत सोरेन को जेल में गुजारनी होगी। वहीं, रिमांड पिटीशन पर सुनवाई भी पूरी हो चुकी है। कोर्ट में पीएमएलए की बेंच ने फैसला सुरक्षित रखा हुआ है। कल यानी 2 फरवरी को रिमांड पिटीशन पर अदालत फैसला सुनाएगी। 

  • 1 Feb 2024 12:10 PM GMT

    राज्यपाल से मिलने जाएंगे जेएमएम के 5 विधायक

    उधर, राजभवन में राज्यपाल ने जेएमएम के 5 विधायकों को मिलने का समय दिया है। इसके लिए शाम 5.30 बजे का समय तय निर्धारित किया गया है। इन 5 लोगों में विधायक दल के नेता चंपई सोरेन के अलावा आलमगीर आलम, प्रदीप यादव, सत्यानंद भोक्ता और विनोद सिंह शामिल हैं। 



  • 1 Feb 2024 11:57 AM GMT

    बीजेपी नेता का हेमंत सोरेन पर बड़ा आरोप, बताया भ्रष्टाचारी

    पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर बीजेपी के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने कई अधिकारियों के साथ मिलकर राज्य में भ्रष्टाचार किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि पूर्व सीएम का पूरा परिवार ही भ्रष्टाचार में शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि यह लोग आदिवासी के हित की बात तो करते हैं, मगर उन्हीं की जमीन पर गैर कानूनी ढंग से कब्जा करते हैं। 

  • 1 Feb 2024 11:43 AM GMT

    झारखंड में सीटों का गणित

    झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। जिनमें से जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी और सीपीआई(एमएल)  गठबंधन के पास 48 सीटें हैं। वहीं, विपक्षी दल बीजेपी समेत अन्य दलों और दो निर्दलीय विधायकों को मिलाकर कुल 32 सीटें हैं। 



  • 1 Feb 2024 11:34 AM GMT

    हेमंत सोरेन को होटवार जेल भेजा जाएगा

    झारखंड के पूर्व सीएम को होटवार जेल में भेजा जाएगा। जहां उन्हें अपर डिवीजन सेल में रहेना होगा। 

  • 1 Feb 2024 11:30 AM GMT

    शुक्रवार को भी जारी रहेगी सुनवाई

    अदालत में वकील मनीष सिंह ने बताया कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोर्ट में ईडी ने 10 दिन की रिमांड की मांग भी रखी थी। हालांकि, इस पर कोर्ट ने आदेश को सुरक्षित रखते हुए शुक्रवार को सुनवाई जारी रखने के आदेश दिए। 

  • 1 Feb 2024 11:21 AM GMT

    एक दिन की न्यायिक हिरास्त में रहेंगे हेमंत सोरेन

    अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए हेमंत सोरेन को एक दिन की न्यायिक हिरासस में भेजना का आदेश दिया है।वहीं, ईडी ने कोर्ट में 10 दिनों की रिमांड भी मांग भी रखी थी। जिस पर शुक्रवार को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। 

  • 1 Feb 2024 11:00 AM GMT

    राजभवन जाने की तैयारी में ये नेता

    खबरे आ रही हैं कि, राजभवन में चंपई सोरेन के साथ पांच अन्य विधायकों का डेलीगेशन भेजा जा रहा है। उनके साथ झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के विधायक प्रदीप यादव भी साथ दिखाई दिए हैं। हाल ही में प्रदीप यादव कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। लेकिन, अभी वह तकनीकी रूप से झाविमो के ही सदस्य हैं। राजभवन में कांग्रेस के आलमगीर आलम, आरजेडी के सत्यानंद भोक्ता उऔर सीपीआईएमएल के विनोद सिंह जा रहे हैं।   

  • 1 Feb 2024 10:48 AM GMT

    पूर्व सीएम ने लोगों का किया अभिवादन

    पूर्व सीएम हेमंत सोरेन कोर्ट पहुंचने के बाद वहां मौजूद लोगों से हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए दिखाई दिए। 

Created On :   1 Feb 2024 10:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story