लाइव: आज चंपई सोरेन लेंगे सीएम पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्यौता

आज चंपई सोरेन लेंगे सीएम पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्यौता
  • राज्यपाल से चंपई सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए नहीं मिला वक्त
  • हैदराबाद के लिए रवाना हुए विधायक

डिजिटल डेस्क, रांची। रांची गुरूवार को ईडी की ओर से झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। उनकी गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट के बाहर काफी हलचल देखने को भी मिली। उधर, गठबंधन सरकार की झारखंड मुक्ती मोर्चा और कांग्रेस के विधायक रांची हवाई अड्डे से चार्टर्ड प्लेन में बैठकर हैदराबाद के लिए रवाना हो गए थे। लेकिन, खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के चलते प्लेन में सवार सभी विधायकों की उड़ान रद्द कर दी गई। इसके बाद देर रात को राज्यपाल ने विधायक दल और जेएमएम पार्टी के सबसे दिग्गज नेता चंपई सोरेन को राज्य में सरकार बनाने का न्यौता दिया। हालांकि, इसके लिए राज्यपाल ने संपई सोरेन और विधायकों को 10 दिनों में बहुमत देने के लिए कहा है। ऐसे में आज यानी 2 फरवरी को चंपई सोरेन झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे।

Live Updates

  • 1 Feb 2024 6:30 PM GMT

    2 फरवरी को चंपई सोरेन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

    झारखंड में 2 फरवरी को विधायक दल के नेता चंपई सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंंगे। जिसके लिए राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने सोरेन को सरकार बनाने का न्यौता दे दिया है। 

  • 1 Feb 2024 6:23 PM GMT

    बन्न गुप्ता ने कही ये बात

    झारखंड में गठबंधन सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता बन्न गुप्ता ने झारखंड जा रही फ्लाइट की उड़ान रद्द होने पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते हम झारखंड में नहीं जा पाए। जब मीडिया ने उनसे झारखंड में होने वाले बड़े खेल के बारे में सवाल किया तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हम इसके लिए लड़ेंगे। 

  • 1 Feb 2024 3:02 PM GMT

    प्लेन से सामने आई विधायकों की फोटो

    रांची एयरपोर्ट से हैदराबाद पहुंच रहे जेएमएम और कांग्रेस के विधायकों की प्लेन से रवाना हो चुके हैं। इस बीच प्लेन में मौजूद गठबंधन के कुछ विधायकों की फोटो सामने आई है। 

     

  • 1 Feb 2024 2:49 PM GMT

    झारखंड की सियासी हलचल पर प्रियंका गांधी का ट्विट

    झारखंड में चल रही सियासी उठापठक पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्विट किया है। जिसमें उन्होंने राज्य में गठबंधन सरकार के इस्तीफे और राज्यपाल से नई सरकार को लेकर हुए दावे की बात उठाई है। इसके अलावा उन्होंने अपने ट्विट पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के पीछे ईडी लगाने की बात का भी जिक्र किया। साथ ही, राज्य में राजनीतिक स्थिति को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। 

  • 1 Feb 2024 2:06 PM GMT

    शुक्रवार को होगी बीजेपी की बैठक

    झारखंड में भाजपा ने शुक्रवार को बैठक करने का फैसला किया है। यह बैठक दोपहर 1.30 बजे से शुरू हो जाएगी। 

  • 1 Feb 2024 2:04 PM GMT

    महुआ मांझी ने शपथ ग्रहण पर दिया बयान

    झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद महुआ मांझी ने कहा कि 22 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। उन्होंने कहा कि आपने देखा कि बिहार में 5 घंटे के भीतर ही सीएम का शपथ ग्रहण हो गया। मगर, अब इनके इरादे पर शक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि बाबा साहब के संविधान की रक्षा करते हुए शपथ ग्रहण जरूर होने चाहिए। 

  • 1 Feb 2024 1:58 PM GMT

    एयरपोर्ट पर 2 चार्टेर्ड विमान तैयार

    रांची एयरपोर्ट से हैदराबाद पहुंचने के लिए गठबंधन के विधायक तैयारी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट पर दो चार्टेर्ड विमान भी तैयार खड़े हैं। इनमें से एक विमान में 33 सीटें हैं। तो वहीं, दूसरे विमान में कुल 12 सीटें हैं। बताया जा रहा है कि 12 सीटर वाले विमान में मंत्री बैठेंगे। साथ ही, एयरपोर्ट पर दो बसें भी पहुंच गई हैं। जिसमें सभी विधायक होटल के लिए रवाना होंगे। 

  • 1 Feb 2024 1:43 PM GMT

    मल्लिकार्जुन ने राज्यपाल के फैसले पर दी प्रतिक्रिया

    झारखंड में राज्यपाल सी.पी राधाकृष्णन के फैसले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने निशान साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्विट करते हुए लिखा, "81 विधायकों के सदन में 41 ही बहुमत होता है। 48 विधायकों का समर्थन होने के बावजूद चंपई सोरेन जी को सरकार बनाने का न्योता ना देना साफ तौर पर संविधान की अवमानना एवं जनमत को नकारना है। महमाहिमों द्वारा भारतीय लोकतंत्र के ताबूत में एक-एक करके कीलें ठोकी जा रही है।

  • 1 Feb 2024 12:57 PM GMT

    किसी भी वक्त फैसले ले सकते हैं राज्यपाल

    राज्य में नई सरकार बनाने को लेकर चंपई सोरेन ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें राज्यपाल के सामने  सरकार बनाने के लिए बहुमत का दावा किया था। जिसे पेश किए 22 घंटे से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। राज्यपाल ने इस पर जल्द फैसला लेने की बात कही थी। सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल को चंपई सोरेन ने 43 विधायकों के समर्थन वाला वीडियो भी दिखाया है।

  • 1 Feb 2024 12:47 PM GMT

    राज्यपाल से मिले चंपई सोरेन

    चंपई सोरेने ने राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से की मुलाकात कर चुके है। इस मुलाकात में विधायक दल के नेता के साथ ही आलमगीर आलम, प्रदीप यादव, सत्यानंद भोक्ता और विनोद सिंह भी शामिल रहे। बता दें, राज्यपाल ने इन्हीं नेताओं से मिलने का समय दिया था। 

Created On :   1 Feb 2024 10:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story