आंध्र प्रदेश में कोरोना के 1,395 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 8.56 लाख पार

By - Bhaskar Hindi |17 Nov 2020 5:00 PM IST
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 1,395 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 8.56 लाख पार
हाईलाइट
- आंध्र प्रदेश में कोरोना के 1
- 395 नए मामले
- संक्रमितों की संख्या 8.56 लाख पार
अमरावती, 17 नवंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में मंगलवार को बीते 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 1,395 नए मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे यहां मामलों की संख्या बढ़कर 8.56 लाख हो गई है।
राज्य में इस दौरान 2,293 से अधिक मरीज स्वस्थ हुए, जिससे यहां सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 16,985 हो गई है।
राज्य में अब तक 8.32 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं इस दौरान 9 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 6,890 हो गई।
एवाईवी/आरएचए
Created On :   17 Nov 2020 10:30 PM IST
Tags
Next Story