लॉकडाउन के कारण गोवा में फंसे 317 यूरोपीय निकाले गए, अधिकांश जर्मन नागरिक

317 Europeans stranded in Goa due to lockdown evacuated, most German citizens
लॉकडाउन के कारण गोवा में फंसे 317 यूरोपीय निकाले गए, अधिकांश जर्मन नागरिक
लॉकडाउन के कारण गोवा में फंसे 317 यूरोपीय निकाले गए, अधिकांश जर्मन नागरिक
हाईलाइट
  • लॉकडाउन के कारण गोवा में फंसे 317 यूरोपीय निकाले गए
  • अधिकांश जर्मन नागरिक

पणजी, 31 मार्च (आईएएनएस)। गोवा से मंगलवार अल सुबह 317 जर्मन और यूरोपीय यात्रियों को निकाला गया। गोवा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक हैंडल ने ट्वीट किया, फ्रैंकफर्ट के लिए इस बार जर्मन और यूरोपीय संघ के 317 लोगों के साथ एक और राहत उड़ान आज सुबह 5.30 बजे गोवा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअडडे से रवाना हुआ। टीम गोवा हर समय काम पर रहती है। हम परवाह करते हैं।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा कि करीब 1,600 विदेशी गोवा में चल रहे कोविड-19 लॉकडाउन के कारण फंसे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 3 और 4 अप्रैल को अधिक फंसे हुए विदेशी पर्यटकों को निकालने के लिए गोवा में और अधिक विशेष उड़ाने आएंगी।

गोवा सरकार ने राज्य भर में नौ शिविर स्थापित किए हैं जहां विदेशी और प्रवासी श्रमिकों को रखा गया है और उन्हें भोजन उपलब्ध कराया गया है। सैकड़ों विदेशी समुद्र तट के पास के गांवों जैसे अरम्बोल, मोरजिम, आदि में और होटलों में लॉकडाउन के कराण फंसे हुए हैं।

गोवा विदेश क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय ने भी गोवा में फंसे विदेशियों के लिए देश से बाहर निकलने के समय उनके ठहरे होने की जगह से हवाईअड्डे तक सुरक्षित मार्ग देने की घोषणा की है।

कोरोना के कारण जब से भारत ने अंतराष्ट्रीय उड़ाने बंद की हैं, तब से अब तक, 670 से अधिक विदेशी नागरिक, जिनमें ज्यादातर ब्रिटेन और फ्रांस के हैं, उन्हें विशेष उड़ानों द्वारा निकाला जा चुका है।

Created On :   31 March 2020 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story