ब्राजील में कोविड-19 से 1 दिन में 620 मौतें

620 deaths in 1 day from Covid-19 in Brazil
ब्राजील में कोविड-19 से 1 दिन में 620 मौतें
ब्राजील में कोविड-19 से 1 दिन में 620 मौतें

रियो डी जनेरियो, 17 अगस्त (आईएएनएस) ब्राजील में कोविड-19 से एक ही दिन में 620 मौतें दर्ज की गई हैं। इन आंकड़ों के साथ देश में संक्रमण से हुई कुल मौतों की संख्या 107,852 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 टेस्ट में एक ही दिन में 23,101 नए पॉजीटिव मामले सामने आए हैं, जिसके बाद मामलों की कुल संख्या 3,340,197 हो गई है।

कोविड-19 के कारण मौतों की संख्या और संक्रमण के मामलों में अमेरिका के बाद ब्राजील दुनिया का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है।

देश का साओ पाओलो राज्य सबसे अधिक आबादी वाला क्षेत्र है और यहां संक्रमण के 699,493 मामले सामने आए हैं, जबकि 26,852 मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं रियो डी जनेरियो में 194,279 मामलों और 14,562 मौतें और सिएरा में 197,619 मामले और 8,133 मौते दर्ज की गई हैं।

एमएनएस

Created On :   17 Aug 2020 9:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story