आंध्र प्रदेश में कोरोना के 6,224 नए मामले, कुल संख्या 7.13 लाख

By - Bhaskar Hindi |3 Oct 2020 3:00 PM IST
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 6,224 नए मामले, कुल संख्या 7.13 लाख
हाईलाइट
- आंध्र प्रदेश में कोरोना के 6
- 224 नए मामले
- कुल संख्या 7.13 लाख
अमरावती, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 6,224 नए मामले सामने आए। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 7.13 लाख तक पहुंच गई। वहीं, 7,798 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सबसे अधिक पूर्वी गोदावरी जिले में 890 नए मामले सामने आए, जिससे जिले में मामलों की संख्या 69,280 हो गई है।
बीते 24 घंटों में और 41 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 5,941 हो गई।
राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 55,282 पहुंच गई है।
एवाईवी/जेएनएस
Created On :   3 Oct 2020 8:30 PM IST
Tags
Next Story