आंध्र में कोरोना के 9,901 नए मामले, कुल संख्या 5.57 लाख

By - Bhaskar Hindi |12 Sept 2020 6:30 PM IST
आंध्र में कोरोना के 9,901 नए मामले, कुल संख्या 5.57 लाख
हाईलाइट
- आंध्र में कोरोना के 9
- 901 नए मामले
- कुल संख्या 5.57 लाख
अमरावती, 12 सितंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 9,901 नए लोग पॉजिटिव पाए गए, जिससे यहां मामलों की संख्या बढ़कर 5.57 लाख हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को दी।
अधिकारियों ने कहा, इस दौरान 10,292 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
इसी बीच, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान इस वायरस से 67 लोगों की मौत हो गई है, जिससे यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,846 हो गई है।
आंध्र प्रदेश में कोरोनावायरस से अबतक 4.57 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं।
राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 95,733 पहुंच गई है।
एवाईवी/एसजीके
Created On :   13 Sept 2020 12:00 AM IST
Tags
Next Story












